Monday, July 7, 2025

2 नाबालिग बहनों के शव लटके मिले:गैंगरेप की FIR, भट्‌ठा ठेकेदार के मोबाइल में मिले लड़कियों के वीडियो…3 गिरफ्तार

एडिशन सीपी हरिशचंद्र घाटमपुर पहुंचे। भट्‌ठा पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ की गई।कानपुर के घाटमपुर में दो नाबालिग बहनों के शव बुधवार रात पेड़ से फंदे पर लटके हुए मिले। शाम को दोनों बहनें लापता हो गईं। रात को परिवार के लोग तलाश करते हुए खेतों पर पहुंचे। वहां पेड़ से फंदे पर लटकती दोनों की लाश मिली। खेत से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित भट्‌ठा पर इनमें से एक लड़की के पिता मजदूरी करते हैं।

परिवार के लोगों ने भट्‌ठा ठेकेदार समेत 3 लोगों पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए घाटमपुर थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने ठेकेदार समेत 3 लोगों को पकड़ लिया है। ठेकेदार के मोबाइल से कुछ अश्लील वीडियो भी मिले हैं। जिसमें दोनों बहने दिख रही हैं।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भट्‌ठा, खेत और आसपास इलाके में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन करके साक्ष्य जुटाए। पूरा मामला घाटमपुर के बरौली इलाके का है।

एडिशन सीपी हरिशचंद्र घाटमपुर पहुंचे। भट्‌ठा पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ की गई।
एडिशन सीपी हरिशचंद्र घाटमपुर पहुंचे। भट्‌ठा पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ की गई।

खेलने निकली, फिर किसी ने नहीं देखा
दोनों लड़कियां रिश्ते में बहनें थीं। दोनों के परिवार मूलरूप से हमीरपुर के रहने वाले हैं। वो घाटमपुर के बरौली में LIC भट्‌ठा पर मजदूरी करते थे। एक बहन 16 साल की, जबकि दूसरी की उम्र 14 साल थी। परिजनों के मुताबिक, दोनों एक साथ रहा करती थीं। बुधवार शाम को दोनों घर के बाहर निकली थीं। लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चला।

एक लड़की के पिता भट्‌ठा पर काम करते थे। इसलिए उन्हें ढूंढते हुए परिवार के लोग भट्ठा की तरफ पहुंचे। रात में करीब 12 बजे यहां खेत में बेर के पेड़ पर दोनों के शव लटके दिखे। शव देखकर वहां हड़कंप मच गया। परिवार ने दोनों को नीचे उतारा। पुलिस को सूचना दी। करीब 12.30 बजे DCP साउथ रवींद्र कुमार, घाटमपुर थाना प्रभारी, फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची।

फंदे पर लटकी लाश देखकर परिवार के लोग रोने लगे। गांव के लोग उन्हें संभाल रहे हैं।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -