कोरबा अंचल में थार वाहन के पश्चात एक बोलेरो गाड़ी ने कई बाइक सवारों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन को जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवारी बाजार साइड से आ रही बोलेरो वाहन के चालक ने अनियंत्रित वाहन से बाइक सवार दो युवक को टक्कर मार घंटाघर की ओर से मानिकपुर की ओर भागने लगा। इसी बीच सुभाष ब्लॉक एसईसीएल कोलियरी मस्जिद के सामने पुनः एक बाइक चालक युवकों को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक की इलाज जारी है। वहीं बोलेरो वाहन को जब्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।
- Advertisement -
- Advertisement -


