Sunday, July 6, 2025

BREAKING: बिलासपुर से देवेंद्र यादव, कांकेर से बीरेश ठाकुर:मौजूदा सांसद दीपक बैज का टिकट कटा; छत्तीसगढ़ की बाकी 4 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

रायपुर.छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बाकी बची 4 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार रात प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में PCC चीफ दीपक बैज का नाम नहीं है। कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें कांकेर से टिकट मिल सकता है, लेकिन वहां से बिरेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं बिलासपुर से देवेंद्र यादव उम्मीदवार घोषित हुए हैं।

इससे पहले शनिवार को आई सूची में बस्तर सीट से पूर्व मंत्री कवासी लखमा को लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया था। 23 मार्च को देर रात कांग्रेस ने 45 नामों की चौथी सूची जारी की थी। फिलहाल बस्तर सीट से अभी पीसीसी चीफ दीपक बैज सांसद हैं।

लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी
सरगुजा शशि सिंह
रायगढ़ डॉ. मेनिका देवी सिंह
बिलासपुर देवेंद्र यादव
कांकेर बीरेश ठाकुर
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -