BREAKING NEWS : चंडीगढ़।’ पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस वक्त बड़ा धमाका हुआ जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मौसेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ज्ञान सिंह मान ने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुई जॉइनिंग
ज्ञान सिंह मान को बीजेपी में शामिल कराने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ विशेष रूप से मौजूद रहे। बीजेपी नेताओं ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर नायब सिंह सैनी ने कहा कि ज्ञान सिंह मान के आने से पार्टी को पंजाब में जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
CAF Jawan Suicide News : CAF जवान की आत्महत्या , अर्जुनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही घटना
“बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला”
बीजेपी में शामिल होने के बाद ज्ञान सिंह मान ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बीजेपी की विकासोन्मुख नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा:
“मैंने देश हित और पंजाब के विकास को सर्वोपरि रखते हुए भाजपा के साथ चलने का फैसला किया है। मेरा मकसद सिर्फ और सिर्फ जनसेवा है।”
सुनील जाखड़ ने साधा निशाना
पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में बदलाव की बात करने वाली सरकार अब अपनों का ही भरोसा खो रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में कई और बड़े चेहरे बीजेपी में शामिल होंगे।


