Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Cabinet Meeting : राज्योत्सव 2026 की तैयारियों पर कैबिनेट में चर्चा संभव, मुख्य अतिथि के नाम पर भी नजर

    October 27, 2026

    * सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत स्वावलंबन कार्यशाला आयोजित, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना है पुल – मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    Chhattisgarh

    समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना है पुल – मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    News EditorBy News EditorMarch 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 15 मार्च 2026/ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और विकास की संभावनाओं को जोड़ते हैं। गाँवों को बाज़ार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोज़गार से जोड़ने के लिए यह संरचनाएं रीढ़ की हड्डी जैसी होती हैं। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के विकासखंड सिमगा के ग्राम सकरी में नवापारा-सकरी-सतभांवा मार्ग निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। पुल-पुलियों सहित इस मार्ग का निर्माण 7 करोड़ 82 लाख 58 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और इस बार जिले में कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है। प्रदेश में बेहतर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे गांवों का शहरों से संपर्क और मजबूत होगा।

    मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि किसानों के हित में सरकार लगातार कार्य कर रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद कृषक उन्नति योजना के तहत शेष राशि का एकमुश्त भुगतान भी होली से पहले किसानों को कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटी पूरी हो चुकी हैं। विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन वर्मा, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Cabinet Meeting : राज्योत्सव 2026 की तैयारियों पर कैबिनेट में चर्चा संभव, मुख्य अतिथि के नाम पर भी नजर

    October 27, 2026

    * सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत स्वावलंबन कार्यशाला आयोजित, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक

    October 27, 2026

    श्रमिकों के बीच पहुंचे जिला पंचायत सीईओ, एनएमएमएस ऐप से खुद कराई श्रमिकों की हाजिरी

    October 27, 2026

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह: कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

    October 27, 2026

    जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

    October 27, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Cabinet Meeting : राज्योत्सव 2026 की तैयारियों पर कैबिनेट में चर्चा संभव, मुख्य अतिथि के नाम पर भी नजर

    October 27, 2026

    * सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत स्वावलंबन कार्यशाला आयोजित, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक

    October 27, 2026

    श्रमिकों के बीच पहुंचे जिला पंचायत सीईओ, एनएमएमएस ऐप से खुद कराई श्रमिकों की हाजिरी

    October 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.