Thursday, January 29, 2026

CG Crime News : जीजा ने बात बात में विवाद होने पर चाकू घोंपा, साले की हालत नाजुक

धमतरी : जीजा ने अपने ही साल पर जानलेवा हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जीजा ने साले के गले पर चाकू से वार किया। जिसके बाद साला गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहीं दूसरी ओर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जीजा फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड की है। बताया जा रहा है है कि जीजा और साले के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जीजा ने अपने ही साले पर धारदार ​हथियार से जानलेवा कर दिया। जिससे साला गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर मौके से आरोपी जीजा फरार हो गया। पुलिस हाल इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -