Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मुझे देखना पसंद करती है पत्नी; ‘कब तक निहारोगे’ बहस में कूदे कोरोना वैक्सीन बनाने वाले बिजनेसमैन
    Chhattisgarh

    मुझे देखना पसंद करती है पत्नी; ‘कब तक निहारोगे’ बहस में कूदे कोरोना वैक्सीन बनाने वाले बिजनेसमैन

    News EditorBy News EditorJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) के चेयरमैन एस.एन. सुब्रह्मण्यन ने हफ्ते में 90 घंटे काम करने की सलाह दी थी, जिसके बाद बवाल मच गया। उन्होंने कहा था कि कब तक अपनी बीवी को घर पर निहारते रहोगे, दफ्तर जाकर काम करना चाहिए। इस बयान के बाद कई कॉर्पोरेट लीडर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब कोरोना वायरस महामारी के दौरान कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मालिक अदार पूनावाला ने भी तंज कसा है। उन्होंने आनंद महिंद्रा के बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें क्वांटिटी नहीं, बल्कि काम की क्वालिटी पसंद है। साथ ही, उन्हें अपनी पत्नी को भी देखना पसंद है।

    एसआईआई के सीईओ और मालिक अदार पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”हां, आनंद महिंद्रा, यहां तक कि मेरी पत्नी नताशा पूनावाला भी मानती हैं कि मैं बहुत अच्छा हूं और मुझे उन्हें रविवार को भी देखते रहना पसंद है। काम की गुणवत्ता (क्वालिटी) हमेशा मात्रा (क्वांटिटी) से ज्यादा अहमियत रखती है।” अदार के पोस्ट पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर वीना जैन ने लिखा कि मुझे यह देखकर खुशी हुई कि कम से कम कुछ लोग शक्तिशाली पदों पर वर्क लाइफ बैलेंस के बारे में बात कर रहे हैं। उम्मीद है कि अधिक लोग इस पर ध्यान देंगे। एक अन्य यूजर ने भी कहा कि मैं आपकी बातों से सहमत हूं, वर्क लाइफ बैलेंस बहुत जरूरी है।

    महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शनिवार को कहा था कि काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें उसकी मात्रा पर नहीं, क्योंकि 10 घंटे में दुनिया बदल सकती है। इसी के साथ, महिंद्रा भी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के अध्यक्ष एस.एन. सुब्रह्मण्यन द्वारा सप्ताह में 90 घंटे काम करने की छेड़ी गई बहस में शामिल हो गए थे। महिंद्रा ने राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वह इसलिए नहीं हैं कि वह अकेले हैं। उन्होंने कहा, ”मेरी पत्नी बेहद खूबसूरत है। मुझे उसे निहारना अच्छा लगता है।”

    आप अपनी पत्नी को कब तक निहार सकते हैं?

    लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) के चेयरमैन एस.एन. सुब्रह्मण्यन की टिप्पणियों से सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने सवाल किया था, ”आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक निहार सकते हैं।” सुब्रह्मण्यन ने सप्ताह में 90 घंटे काम करने की वकालत की और सुझाव दिया कि कर्मचारियों को रविवार को भी छुट्टी नहीं लेनी चाहिए। पिछले वर्ष, इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने भी यह कहकर एक बहस छेड़ दी थी कि युवाओं को सप्ताह में 70 घंटे काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसपर भी लंबे समय तक बहस चली थी और लोगों ने खूब विरोध किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026

    जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

    October 16, 2026

    प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर 2026 को होने वाले चेक बाउंस के मामले के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक

    October 16, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.