Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कटघोरा के झोराघाट में डूबने से युवक की मौत, परिवार में पसरा सन्नाटा

    May 16, 2026

    CG NEWS : स्विमिंग पूल में संदिग्ध हालात में मिला आरक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 16, 2026

    Crime News : शादी की जिद पड़ी भारी, प्रेमी ने रची साजिश और वकील को उतारा मौत के घाट

    May 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » केज कल्चर से बढ़ा मछली का उत्पादन, मछुआ समूहों की आमदनी भी बढ़ी, मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल, मछुआ समूहों को दिया गया केज
    Chhattisgarh

    केज कल्चर से बढ़ा मछली का उत्पादन, मछुआ समूहों की आमदनी भी बढ़ी, मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल, मछुआ समूहों को दिया गया केज

    News EditorBy News EditorJuly 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 18 जुलाई 2023/ मत्स्य पालन से जुड़े मछुआरों के जीवन में अब परिवर्तन आने लगा है। पारंपरिक तरीकों से मत्स्य पालन करने वाले मछुआरों को आधुनिक पद्धति से मछली पालन करने सामग्री उपलब्ध कराने पर न सिर्फ मछली उत्पादन में वृद्धि हुई है, अपितु उनकी आमदनी में भी इजाफा हुआ है। बांगों सिंचाई जलाशय अंतर्गत डूबान क्षेत्र के विस्थापित मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को कुछ साल पहले तक मत्स्य पालन में आमदनी के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती थी। इसके बावजूद उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जब इस क्षेत्र के ग्राम-सतरेंगा, आए तो उन्होंने मत्स्यिकी समूहों की आवश्यकताओं को समझा और मछुआ समूहों को 1000 नग केज उपलब्ध कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के घोषणा उपरांत जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा एवं विभागीय सहयोग से बांगो सिंचाई जलाशय के ग्राम-सतरेंगा में 100 नग, ग्राम-गढ़उपरोड़ा में 100 नग तथा निउमकछार में 800 नग केज स्थापना का कार्य पूर्ण किया गया तथा बांगो सिंचाई जलाशय के आस-पास के विस्थापित मछुआ सहकारी समिति के 200 सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मत्स्य पालन के व्यवसाय से जोड़ा गया। परिणामस्वरूप मछुआ समूहों की आमदनी पहले की अपेक्षा बहुत बढ़ गई है और वे आत्मनिर्भर की राह में आगे बढ़ रहे हैं।
    मत्स्य विभाग द्वारा बताया गया कि 200 हितग्राहियों में प्रत्येक हितग्राही को 5-5 नग केज आबंटित है, प्रत्येक केज में 5000 नग तिलापिया मोनोसेक्स/पंगेशियस मत्स्य बीज संचित कर मत्स्य उत्पादन किया जा रहा है तथा प्रत्येक केज से लगभग 2000 कि.ग्रा. मत्स्य उत्पादन प्राप्त किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में प्रत्येक हितग्राही को आबंटित केज से राशि रू. 87,000 की आय प्राप्त हुई। केज कल्चर से हितग्राहियांे के आर्थिक स्थिति में क्रमंशः सुधार हो रहा है हितग्राही कृषि के साथ मत्स्य पालन का व्यवसाय कर आत्मनिर्भर हो रहे हैं एवं उन्हें प्रोटीन युक्त आहार की प्राप्ति हो रही है। उनके आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है। प्राप्त आय को हितग्राहियों द्वारा मकान की मरम्मत का कार्य, बच्चोें के अध्ययन में तथा दैनिक उपयोग की सामग्री क्रय करने में व्यय किया जा रहा है। योजना से 200 सदस्य एवं 800 पारिवारिक सदस्य लाभान्वित हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कटघोरा के झोराघाट में डूबने से युवक की मौत, परिवार में पसरा सन्नाटा

    May 16, 2026

    CG NEWS : स्विमिंग पूल में संदिग्ध हालात में मिला आरक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 16, 2026

    Crime News : शादी की जिद पड़ी भारी, प्रेमी ने रची साजिश और वकील को उतारा मौत के घाट

    May 16, 2026

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार एक माध्यम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 16, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लेमरू में लखपति दीदी श्रीमती मंजू यादव के ठेले पर लिया गुपचुप का स्वाद

    May 16, 2026

    सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे कोसला धाम

    May 16, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    कटघोरा के झोराघाट में डूबने से युवक की मौत, परिवार में पसरा सन्नाटा

    May 16, 2026

    CG NEWS : स्विमिंग पूल में संदिग्ध हालात में मिला आरक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 16, 2026

    Crime News : शादी की जिद पड़ी भारी, प्रेमी ने रची साजिश और वकील को उतारा मौत के घाट

    May 16, 2026

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार एक माध्यम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.