Sunday, July 6, 2025

केंद्र का किसानों को 4 फसलों पर MSP का प्रस्ताव:किसान बोले- 2 दिन विचार करेंगे, सहमति नहीं हुई तो 21 को दिल्ली कूच करेंगे

मीटिंग के बाद जानकारी देते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और किसान नेता सरवण सिंह पंधेर। - Dainik Bhaskarकिसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच रविवार को चौथे दौर की बैठक में केंद्रीय मंत्रियों ने 4 फसलों मक्का, कपास, अरहर और उड़द पर MSP देने का प्रस्ताव दिया। इन्हें सहकारी सभाओं के जरिए पांच साल तक खरीदेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि यह 5 साल का कांट्रैक्ट नैफेड और NCCF से होगा।

केंद्रीय मंत्रियों और किसानों की रविवार शाम को 8:30 बजे मीटिंग शुरू हुई थी। यह 5 घंटे से ज्यादा चली। मीटिंग में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नित्यानंद राय, पीयूष गोयल समेत मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, जगजीत सिंह डल्लेवाल मौजूद थे।

वहीं, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सभी जत्थेबंदियों से 19 और 20 फरवरी को विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद 20 की शाम को अपना फैसला बता देंगे। 21 की सुबह 11 बजे तक दिल्ली कूच को स्टैंडबाय पर रखा है। उधर, आंदोलन के छठें दिन शंभू और खनौरी बॉर्डर पर तो शांति रही, लेकिन भाकियू उगराहां का रोष प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -