Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    LPU में छात्रा से रेप के दावे पर भड़के छात्र, कैंपस में आगजनी और तोड़फोड़, हाईवे जाम

    September 27, 2026

    दिल्ली के PWD मंत्री पर युवक से मारपीट का आरोप, AAP ने VIDEO पोस्ट कर मांगा जवाब

    September 27, 2026

    CG News : लॉज में युवती की लाश मिलने से सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, हर पहलू से जांच शुरू

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG Crime News : पंजाब से पकड़ा गया मुख्य सप्लायर, ड्रोन से आती थी सीमापार हेरोइन
    Chhattisgarh

    CG Crime News : पंजाब से पकड़ा गया मुख्य सप्लायर, ड्रोन से आती थी सीमापार हेरोइन

    News EditorBy News EditorFebruary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG Crime News  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस को अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बिलासपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को पुलिस ने पंजाब के तरनतारन जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए सीमापार नशीले पदार्थ गिराए जाते थे, जिन्हें देशभर में सप्लाई किया जाता था।

    पहले 34 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी पकड़े गए

    कुछ दिन पहले पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 34 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अन्य राज्यों से नशीले पदार्थ मंगाकर स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों में बेचते थे।

    तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजकर पुलिस सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही थी, जिसके बाद इस पूरे गिरोह की मुख्य कड़ी तक पहुंचने में सफलता मिली।

    सीमा के पास गांव से पकड़ा गया मुख्य तस्कर

    जांच में मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम पंजाब पहुंची और खेमकरण थाना क्षेत्र से 63 वर्षीय मुख्य सप्लायर बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी जिस गांव में रहता था, वह अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज करीब 200 मीटर दूर है।

    पुलिस के अनुसार, ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से पंजाब में नशीले पदार्थ गिराए जाते थे और वहीं से यह नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    होली से पहले पुलिस अलर्ट, सूखे नशे पर खास नजर

    त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने विशेष सतर्कता बढ़ा दी है। शराब और गांजा के साथ-साथ हेरोइन व सिंथेटिक ड्रग्स जैसे “सूखे नशे” पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आशंका है कि त्योहारों से पहले बड़ी खेप शहरों में खपाने की कोशिश की जा सकती है।

    पुलिस का बयान

    मामले में सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक गिरफ्तारी के बाद तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ से मुख्य सप्लायर की पहचान हुई। टीम ने पंजाब जाकर उसे गिरफ्तार किया है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    LPU में छात्रा से रेप के दावे पर भड़के छात्र, कैंपस में आगजनी और तोड़फोड़, हाईवे जाम

    September 27, 2026

    दिल्ली के PWD मंत्री पर युवक से मारपीट का आरोप, AAP ने VIDEO पोस्ट कर मांगा जवाब

    September 27, 2026

    CG News : लॉज में युवती की लाश मिलने से सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, हर पहलू से जांच शुरू

    September 27, 2026

    आज से 30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    September 27, 2026

    नन्हे हाथों तक पहुँचेंगी समाज की स्नेह भरी सौगातें

    September 27, 2026

    स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में कैंसर मरीजों को मिल रही उपचार सुविधा

    September 27, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    LPU में छात्रा से रेप के दावे पर भड़के छात्र, कैंपस में आगजनी और तोड़फोड़, हाईवे जाम

    September 27, 2026

    दिल्ली के PWD मंत्री पर युवक से मारपीट का आरोप, AAP ने VIDEO पोस्ट कर मांगा जवाब

    September 27, 2026

    CG News : लॉज में युवती की लाश मिलने से सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, हर पहलू से जांच शुरू

    September 27, 2026

    आज से 30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    September 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.