Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG Election 2023: चुनाव से पहले चौकसी बढ़ी, बाहर से आने वालों पर पुलिस की नजर, दूसरे राज्यों की गाड़ियों की विशेष जांच
    Chhattisgarh

    CG Election 2023: चुनाव से पहले चौकसी बढ़ी, बाहर से आने वालों पर पुलिस की नजर, दूसरे राज्यों की गाड़ियों की विशेष जांच

    News EditorBy News EditorOctober 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। एक तरफ गुंडा, बदमाशों और वारंटियों पर कार्रवाई की जा रही, वहीं दूसरे ओर बाहर से आने-जाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। होटल, लाज और ढाबा संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति आता है और उसकी गतिविधि संदिग्ध दिखती है तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित थाने को दी जाए।

    वहीं दूसरे राज्य से आकर यहां किराए में रह रहे लोगों की भी पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सभी मकान मालिकों को किरायानामा जमा करने कहा गया। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आगामी विधानसभा के मद्देनजर राज्य पुलिस विभाग भी अलर्ट मोड पर है। पिछले कुछ दिनों में अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने अब तक करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त कर चुकी है। इसके अलावा करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी जब्त किए गए हैं।
    आनलाइन है लोगों का रिकार्ड

    पुलिस ने एक वर्ष पहले किराएदारों को लेकर अभियान चलाया था। सीसीटीएनएस में सभी की जानकारी आनलाइन अपलोड करवाई गई है। वहीं अब पुलिस उनका पुन: वेरिफिकेशन कर रही है। इसके अलावा आफ लाइन भी लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन क्षेत्रों में विशेष जांच की जा रही है, जहां लोग ज्यादा किराए में रहते हैं। जैसे उरला, खमतराई, धरसींवा में इंडस्ट्री है, जिसकी वजह से यहां किराए में लोग रहकर काम करते हैं।

    चेकिंग प्वाइंट पर मुस्तैदी

    चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी चेकिंग प्वाइंट्स पर मुस्तैदी से चारपहिया, माल वाहक वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा निर्धारित मात्रा से अधिक नकद रकम, शराब, बिना वैध दस्तावेज के परिवहन किए जा रहे सोना-चांदी और अन्य मूल्यवान सामग्री सहित चुनाव को प्रभावित करने कारकों पर नजर रखी जा रही है। इस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए लगातार परिवहन विभाग प्रयासरत है।

    केंद्रीय बल के साथ पुलिस का चला चेकिंग अभियान

    चुनाव के पहले पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। रात में रायपुर पुलिस के साथ ड्यूटी पर आए केंद्रीय बल के जवान भी चेकिंग पर उतर रहे हैं। अपराध की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा अपने-अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग, वाहनों में पेट्रोलिंग, क्राइम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सीपीपी) सहित 112 की टीमों द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, घूमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं अचानक धंसा, मलबे में समाया ग्रामीण

    October 2, 2026

    CG News : धमतरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, मकान से 18 युवक-युवतियां हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

    October 2, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.