रायपुर : छत्तीसगढ़ की ग्यारह सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई, और प्रारंभिक रूझान के मुताबिक भाजपा नौ सीटों पर बढ़त बनाई है। दो सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। रूझानों में भाजपा BJP के बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, महेश कश्यप सहित 9 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के वीरेश ठाकुर, और पूर्व सीएम भूपेश बघेल बढ़त बनाए हुए हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दौर में 8 सीटों पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सरगुजा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कांकेर, कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट पर आज नतीजे सामने आ जाएंगे।