Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रोजगार मेले में युवाओं को सौगात, 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटे गए’ PM Modi’ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    September 19, 2026

    CG Transport Fee Hike : छत्तीसगढ़ में अब परिवहन सेवाओं पर ज्यादा खर्च, DL से परमिट तक बढ़ी फीस; बस परमिट 4 गुना महंगा

    September 19, 2026

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG News : छत्तीसगढ़ बजट की तैयारियां शुरू’ विभागों से 20 नवंबर तक मांगे प्रस्ताव, वित्त विभाग ने जारी किया पत्र
    Chhattisgarh

    CG News : छत्तीसगढ़ बजट की तैयारियां शुरू’ विभागों से 20 नवंबर तक मांगे प्रस्ताव, वित्त विभाग ने जारी किया पत्र

    News EditorBy News EditorSeptember 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के चौथे बजट यानी वित्तीय वर्ष 2027-28 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने आगामी बजट के लिए सभी विभागों से प्रस्ताव मंगाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वित्त सचिव ने सभी अपर मुख्य सचिव (ACS), प्रमुख सचिव (PS), सचिवों और विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर बजट प्रस्ताव निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत करने कहा है।

    1 अक्टूबर से शुरू होगी बजट प्रक्रिया

    वित्त विभाग के अनुसार नए बजट की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके तहत विभिन्न विभाग अपने-अपने स्तर पर बजट से संबंधित प्रस्ताव तैयार करेंगे। विभागों को योजनाओं, कार्यक्रमों और नई जरूरतों के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजना होगा।

    ”’सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा और रोगी सुरक्षा का संदेश

    सरकार के आगामी बजट में मौजूदा योजनाओं के साथ-साथ नई योजनाओं और विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों को भी शामिल किए जाने की प्रक्रिया होगी।

    20 नवंबर तक जमा करने होंगे प्रस्ताव

    विभागों को अपने बजट प्रस्तावों को अंतिम रूप देकर 20 नवंबर तक जमा करना होगा। इसके बाद वित्त विभाग प्रस्तावों की समीक्षा करेगा। विभागों से मिलने वाले प्रस्तावों में वित्तीय जरूरत, योजना का उद्देश्य और संभावित व्यय समेत अन्य विवरणों का परीक्षण किया जाएगा।

    इस समय सीमा के बाद बजट तैयार करने की अगली प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

    दिसंबर में सचिवों के साथ होगी चर्चा

    बजट प्रस्तावों की समीक्षा के बाद 1 से 17 दिसंबर तक वित्त सचिव संबंधित विभागों के सचिवों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान विभागों की ओर से प्रस्तुत प्रस्तावों और उनके लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधानों पर विचार किया जाएगा।

    चर्चा के दौरान प्राथमिकता वाले प्रस्तावों, विभागीय योजनाओं और नई मदों से जुड़े प्रस्तावों की वित्तीय जरूरतों पर भी मंथन होगा।

    इसके बाद 4 से 18 जनवरी तक वित्त मंत्री की अन्य विभागीय मंत्रियों के साथ चर्चा प्रस्तावित है। इस चरण में विभिन्न विभागों की ओर से रखे गए नवीन मदों के प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। आवश्यक परीक्षण और चर्चा के बाद पात्र प्रस्तावों को बजट में शामिल करने के लिए मंजूरी दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    रोजगार मेले में युवाओं को सौगात, 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटे गए’ PM Modi’ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    September 19, 2026

    CG Transport Fee Hike : छत्तीसगढ़ में अब परिवहन सेवाओं पर ज्यादा खर्च, DL से परमिट तक बढ़ी फीस; बस परमिट 4 गुना महंगा

    September 19, 2026

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    कोरबा में SECL की कार्रवाई का विरोध, अस्पताल तोड़े जाने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प

    September 19, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, 9 जिलों में अगले 3 घंटे बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    September 19, 2026

    DUSU: कांटे की जंग में हारी NSUI, अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर ABVP की जीत, निर्दलीय के खाते में VP पद

    September 19, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    रोजगार मेले में युवाओं को सौगात, 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटे गए’ PM Modi’ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    September 19, 2026

    CG Transport Fee Hike : छत्तीसगढ़ में अब परिवहन सेवाओं पर ज्यादा खर्च, DL से परमिट तक बढ़ी फीस; बस परमिट 4 गुना महंगा

    September 19, 2026

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    कोरबा में SECL की कार्रवाई का विरोध, अस्पताल तोड़े जाने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प

    September 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.