Monday, July 7, 2025

CG NEWS : अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, 556 क्विंटल धान जप्त

कांकेर : कलेक्टर शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आज एस डी एम पखांजूर ए.एस. पैकरा द्वारा पी वी 92 धर्मपुर थाना छोटे बेठिया अंतर्गत दीपचंद बैरागी को 901 बोरी (360 क्विंटल) और अरुण शील को 491 बोरी (196 क्विंटल) धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की कार्यवाही की गई। कलेक्टर के निर्देशानुसार आगे भी अवैध धान परिवहन करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जप्ती की कार्यवाही के दौरान नगर निरीक्षक रामेश्वर देशमुख, सहायक उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र कुर्रे, कृषि विभाग के अधिकारी मनोज सरकार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -