छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बुलडोजर की एंट्री हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का भाजपा कार्यालय प्रवेश द्वार पर छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ बुलडोजर से फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। इस पर कांग्रेस ने तीखा प्रहार करते हुए इसे फासीवादी मानसिकता करार दिया है।
इसके पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संकल्प शिविर के दौरान पत्रकारों से चर्चा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के उस बयान पर चुटकी ली थी जिसमें उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ में भी अब बुलडोजर चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का मोदी से मोहभंग हो गया है और वह अब याेगी की राह पर चल रहे हैं।
गौरतलब है कि अपने एक साल के अध्यक्षीय कार्यकाल पूरा होने पर दिल्ली से लौटे अरुण साव ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा था कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। नवंबर में भाजपा की सरकार बनेगी और अपराध पर बुलडोजर चलेगा।


