बैकुंठपुर : आज सुबह जिले के एसईसीएल चरचा आरओ अंतर्गत चरचा साइडिंग में एक महिला वैगन के नीचे कटी हुई मिली। समाचार लिखे जाने दोपहर 12 बजे तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला के हाथ काले हैं। आशंका है कि वह कोयला चोरीकरने आई थी। साइडिंग टीम ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार चरचा रेलवे साइडिंग में कोयले से भरे वैगन के नीचे महिला आ गई, महिला के हाथ कोयले से काले हैं, उसका एक हाथ भी कटा हुआ, चप्पल भी इधर-उधर पड़ी हुई है। साइडिंग की टीम ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता देव प्रकाश राजवाड़े भी मौके पर पहुंचे औऱ मृतक महिला को पहचानने का प्रयास किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




