Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इमरजेंसी को लेकर फिर गरमाई राजनीति, PM Modi’ और सीएम योगी ने किया लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प

    June 25, 2026

    CG NEWS : मोबाइल पर आया ई-चालान मैसेज’ जल्दबाजी में क्लिक करना पड़ सकता है भारी

    June 25, 2026

    Anganwadi Workers : छत्तीसगढ़ सरकार का नया आदेश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खुद चुन सकेंगी अपनी साड़ी

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG NEWS : मोबाइल पर आया ई-चालान मैसेज’ जल्दबाजी में क्लिक करना पड़ सकता है भारी
    Chhattisgarh

    CG NEWS : मोबाइल पर आया ई-चालान मैसेज’ जल्दबाजी में क्लिक करना पड़ सकता है भारी

    News EditorBy News EditorJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG NEWS : जगदलपुर। यदि आपके मोबाइल फोन पर अचानक ई-चालान भुगतान का कोई संदेश या लिंक प्राप्त हुआ है, तो सतर्क हो जाइए। यह साइबर ठगों द्वारा आपके बैंक खाते और व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंचने की कोशिश भी हो सकती है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय ने आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए फर्जी ई-चालान लिंक से बचने की सलाह दी है।

    जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन दिनों साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए ई-चालान के नाम पर नकली लिंक भेज रहे हैं। ये लिंक एसएमएस, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अज्ञात मोबाइल नंबरों से भेजे जा रहे हैं। पहली नजर में ये लिंक सरकारी वेबसाइट जैसे दिखाई देते हैं, जिससे लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में फूड विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

    विभाग ने बताया कि फर्जी लिंक पर क्लिक करने के बाद उपयोगकर्ता नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जो बिल्कुल असली सरकारी पोर्टल जैसी दिखाई देती है। यहां वाहन चालकों को चालान बकाया होने का डर दिखाकर उनसे बैंक खाता, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, ओटीपी और अन्य संवेदनशील जानकारी मांगी जाती है। जैसे ही व्यक्ति यह जानकारी दर्ज करता है, साइबर अपराधी उसके खाते से रकम निकाल सकते हैं।

    आरटीओ कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी ई-चालान की जानकारी केवल अधिकृत सरकारी पोर्टल या विभागीय माध्यमों से ही प्राप्त करें। यदि किसी लिंक या संदेश की सत्यता को लेकर संदेह हो, तो उस पर क्लिक करने से बचें और संबंधित विभाग से जानकारी की पुष्टि करें।

    अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपना ओटीपी, बैंकिंग पासवर्ड या कार्ड संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करें। यदि किसी व्यक्ति के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी होती है, तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या निकटतम साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    इमरजेंसी को लेकर फिर गरमाई राजनीति, PM Modi’ और सीएम योगी ने किया लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प

    June 25, 2026

    Anganwadi Workers : छत्तीसगढ़ सरकार का नया आदेश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खुद चुन सकेंगी अपनी साड़ी

    June 25, 2026

    CG BREAKING : बस्तर रेंज को मिला नया आईजी, बद्रीनारायण मीणा की नियुक्ति के आदेश जारी

    June 25, 2026

    CG NEWS : धर्मांतरण मामले में पुलिस की कार्रवाई, पास्टरों की गिरफ्तारी के खिलाफ समुदाय ने उठाई आवाज

    June 25, 2026

    Mahtari Vandan Yojana’ छूटी हुई महिलाओं के लिए खुशखबरी, दोबारा शुरू होंगे आवेदन

    June 25, 2026

    रेत माफियाओं की लापरवाही बनी जानलेवा, ट्रैक्टर हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल

    June 25, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    इमरजेंसी को लेकर फिर गरमाई राजनीति, PM Modi’ और सीएम योगी ने किया लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प

    June 25, 2026

    CG NEWS : मोबाइल पर आया ई-चालान मैसेज’ जल्दबाजी में क्लिक करना पड़ सकता है भारी

    June 25, 2026

    Anganwadi Workers : छत्तीसगढ़ सरकार का नया आदेश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खुद चुन सकेंगी अपनी साड़ी

    June 25, 2026

    CG BREAKING : बस्तर रेंज को मिला नया आईजी, बद्रीनारायण मीणा की नियुक्ति के आदेश जारी

    June 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.