Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का बड़ा असर, 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी’ तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

    November 20, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर एवं खाद्य सामग्री का वितरण 🌸

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG NEWS : छत्तीसगढ़ के विकास में नया अध्याय, महासमुंद में शुरू होगी हीरा उद्योग की नई पहल
    Chhattisgarh

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के विकास में नया अध्याय, महासमुंद में शुरू होगी हीरा उद्योग की नई पहल

    News EditorBy News EditorJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा में एक नई चमक जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान हीरों की प्राप्ति ने प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। इस उपलब्धि को राज्य के खनिज क्षेत्र में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जो आने वाले समय में निवेश, रोजगार और राजस्व वृद्धि का मजबूत आधार बन सकती है।

    एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड द्वारा किए गए अन्वेषण कार्य के तहत 200 टन बल्क सैंपल का परीक्षण एवं प्रसंस्करण किया गया। इस प्रक्रिया में कुल 5 हीरे प्राप्त हुए, जिनका कुल वजन 1.22 कैरेट दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज क्षेत्र में हीरा खनिजीकरण की मौजूदगी का स्पष्ट संकेत है और भविष्य में बड़े भंडार मिलने की संभावनाओं को बल प्रदान करती है।

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृष्णा ग्रुप द्वारा योग साधना कार्यक्रम सम्पन्न

    खनिज विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी क्षेत्र में हीरों की प्रारंभिक प्राप्ति उस इलाके की भूगर्भीय संरचना में हीरा खनिजीकरण की संभावना को प्रमाणित करती है। बलौदा-बेलमुंडी क्षेत्र में मिले हीरे इस बात का संकेत हैं कि यहां आगे विस्तृत अन्वेषण और वैज्ञानिक अध्ययन से और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आ सकते हैं। यदि भविष्य में बड़े पैमाने पर हीरा भंडार की पुष्टि होती है तो यह क्षेत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

    छत्तीसगढ़ पहले से ही कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, चूना पत्थर और टिन जैसे खनिजों के लिए देशभर में अपनी पहचान रखता है। अब हीरों की मौजूदगी ने राज्य को बहुमूल्य खनिजों के क्षेत्र में भी नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। इससे प्रदेश की खनिज आधारित अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि हीरा खनन केवल खदानों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे जुड़े कई उद्योगों का विकास भी होता है। डायमंड कटिंग, पॉलिशिंग, ज्वेलरी निर्माण, परिवहन, लॉजिस्टिक्स और अन्य सहायक क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का बड़ा असर, 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी’ तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

    November 20, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर एवं खाद्य सामग्री का वितरण 🌸

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

    November 20, 2026

    * जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : भुनेश्वर केशरवानी के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

    November 20, 2026

    * उधारी पैसों के विवाद को लेकर पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

    November 20, 2026

    व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    November 20, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का बड़ा असर, 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी’ तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

    November 20, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर एवं खाद्य सामग्री का वितरण 🌸

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

    November 20, 2026

    * जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : भुनेश्वर केशरवानी के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

    November 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.