Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अस्पताल में हिंसा और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    Korba Breaking: जेंजरा बाइपास में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG NEWS : रायपुर जेल के बंदी को NEET एग्जाम देने की इजाजत, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
    Chhattisgarh

    CG NEWS : रायपुर जेल के बंदी को NEET एग्जाम देने की इजाजत, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

    News EditorBy News EditorJune 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए रायपुर सेंट्रल जेल में निरुद्ध छात्र को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शामिल होने की अनुमति प्रदान की है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने मामले की अर्जेंट हियरिंग करते हुए यह राहत दी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    जानकारी के अनुसार, छात्र वर्तमान में रायपुर केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है। छात्र की ओर से नीट परीक्षा में शामिल होने की अनुमति के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। मामले की गंभीरता और परीक्षा की निर्धारित तिथि को देखते हुए कोर्ट ने तत्काल सुनवाई की।

    शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल!

    सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने रायपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) और केंद्रीय जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि छात्र को उचित सुरक्षा और निगरानी में परीक्षा केंद्र तक ले जाया जाए तथा परीक्षा समाप्त होने के बाद पुनः जेल वापस लाने की व्यवस्था की जाए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि छात्र के शिक्षा के अधिकार को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    बताया गया है कि आवेदक छात्र को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 108 के तहत दर्ज अपराध के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ पुलिस थाना खमतराई, जिला रायपुर में अपराध क्रमांक 430/2026 दर्ज है, जिसके संबंध में वह वर्तमान में जेल में निरुद्ध है।

    हाईकोर्ट के इस आदेश को शिक्षा के अधिकार और न्यायिक संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। न्यायालय ने यह स्पष्ट किया कि किसी मामले में आरोपी होने मात्र से छात्र को अपनी शैक्षणिक परीक्षा में शामिल होने के अवसर से वंचित नहीं किया जा सकता, बशर्ते सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अस्पताल में हिंसा और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    Korba Breaking: जेंजरा बाइपास में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    November 19, 2026

    Korba Crime News: पहाड़गांव में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, जनप्रतिनिधि और शिक्षक समेत 6 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    SECL Deepka Controversy: महिलाओं ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- गांव छोड़कर चले जाने की दी धमकी

    November 19, 2026

    CG News : दीपक टंडन की जमानत याचिका खारिज, AI फोटो के जरिए ब्लैकमेलिंग और वसूली के आरोपों ने बढ़ाई मुश्किलें

    November 19, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG News : अस्पताल में हिंसा और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    Korba Breaking: जेंजरा बाइपास में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    November 19, 2026

    Korba Crime News: पहाड़गांव में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, जनप्रतिनिधि और शिक्षक समेत 6 गिरफ्तार

    November 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.