Sunday, July 6, 2025

CG News : शादी का झांसा देकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा : सरगुजा जिले में किशोरी को शादी का झांसा देकर 2 साल तक रेप करने के बाद युवक दूसरी युवती से शादी रचाने की फिराक में था। किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के मणिपुर थाना में गुरूवार को किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सूरजपुर जिले के अजबनगर निवासी बुधराम यादव से उसकी जान पहचान थी। 21 फरवरी 2021 को उसे अपने साथ ले गया।

शादी का झांसा देकर बुधराम ने उसके साथ रेप किया। आरोपी ने इसके बाद कई बार उसके साथ रेप किया। कुछ समय पूर्व किशोरी को सूचना मिली कि वह दूसरी युवती से शादी करने की फिराक में है। इसके बाद उसने थाने पहुंच मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर थाना मणीपुर पुलिस ने धारा 376(2)(एन) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बुधराम यादव (25) को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -