Tuesday, July 8, 2025

CG NEWS : प्रदेश के कई हिस्सों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में एक बार ​फिर मौसम ने करवट बदल ली है। कई इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं। वहीं कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में भी बारिश के आसार है। इसके अलावा उत्तर छत्तीसगढ़ में मध्यम वर्षा होगी।

आपको बता दें कि प्रदेश में 15 दिनों के ब्रेके के बाद एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। कल भी राजधानी रायपुर समेत कई हिस्सों में बारिश हुई है। जिससे लोगों को कुछ हद तक उमस और गर्मी से राहत मिली। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर प्रदेश के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -