Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » दो साल से फरार लूट के आरोपी को CG पुलिस ने झारखंड में दबिश देकर किया गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    दो साल से फरार लूट के आरोपी को CG पुलिस ने झारखंड में दबिश देकर किया गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorAugust 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायगढ़: धरमजयगढ़ पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे आरोपी गुलशन लोहार जिसने 27 जुलाई 2022 को अपने साथियों के साथ संगीन लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था, को सिमडेगा, झारखंड में उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी व थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा प्रेस से फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी साझा किया गया ।

    घटना

    27 जुलाई 2022 को ट्रक चालक सोनू अंसारी और उनके साथी जुबेर अंसारी उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। उनका ट्रक (क्र. सीजी 15 डीएफ 7799) जब रैरूमाखुर्द के यादव ढाबा के पास पहुंचा, तो आरोपियों ने अपनी कार (क्र. जेएच 01 एनई 1706) को ट्रक के सामने लाकर रोका। इसके बाद उन्होंने ट्रक चालक जुबेर अंसारी और खलासी अमर कुमार पासवान को धमकाकर ट्रक से उतारा और उन पर हमला किया। इस घटना के बाद, आरोपी ट्रक में लोड 30 टन लोहे की सरिया, जिसकी कुल कीमत ₹18,53,683 थी, लूटकर फरार हो गए।

    धरमजयगढ़ पुलिस की तत्काल कार्रवाई
    घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद, थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 135/2022, धारा 365, 394, 395, 34 भा.द.वि. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में नाकेबंदी की गई, और मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर एक मुख्य आरोपी लोकेश यादव को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से लूटा गया ट्रक, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त हथियार भी जप्त किए गए। इसके बाद, अन्य आरोपियों की पहचान की गई और पुरूषोत्तम यादव को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी गुलशन लोहार और अन्य आरोपी—सूर्या सोनी, संजय भगत, दीपू यादव उर्फ करिया और बिहारी नामक व्यक्ति दो साल से फरार थे । इन आरोपियों के खिलाफ धारा 173(8) CrPC के तहत अभियोग पत्र जे.एम.एफ.सी. न्यायालय धरमजयगढ़ में पेश किया गया था ।
    वर्तमान गिरफ्तारी
    पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इस सतर्कता के चलते, धरमजयगढ़ पुलिस ने सिमडेगा, झारखंड में दबिश देकर आरोपी- गुलशन कुमार विश्वकर्मा उर्फ गुलशन लोहार पिता मोहनराम विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष सा0 दर्रीडीह महुआटोली थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जिसे आज न्यायिक रिमांड पर पेश किया जावेगा तथा गिरफ्तार आरोपी गुलशन लोहार के खिलाफ शीघ्र ही पूरक चालान प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा अभियान जारी रहेगा। धरमजयगढ़ पुलिस टीम की यह उपलब्धि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के उनके दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करती है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026

    हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी खूब सराहना

    August 18, 2026

    18 अगस्त से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है शिशु संरक्षण माह

    August 18, 2026

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026

    हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी खूब सराहना

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.