Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING : बालोद में भीषण बस हादसा, 25 से ज्यादा यात्री घायल, एक ने मौके पर तोड़ा दम

    September 19, 2026

    Salary-Allowance Update : कृषि कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर’ वेतन-भत्ते में संशोधन पर सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

    September 19, 2026

    CG NEWS : नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा कदम, 77 प्रकरणों में जब्त गांजे को फर्नेस में किया नष्ट

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल! आज से बढ़ेगी बारिश, जानिए रायपुर समेत प्रदेश का मौसम
    Chhattisgarh

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल! आज से बढ़ेगी बारिश, जानिए रायपुर समेत प्रदेश का मौसम

    News EditorBy News EditorSeptember 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    CG Weather Update
    CG Weather Update
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG Weather Today रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शनिवार यानी 19 सितंबर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर उमस और गर्मी रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम बदला और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।

    मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मानसून के फिर सक्रिय होने के संकेत दिए हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

    CG Weather Today: अंडमान सागर में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र

    मौसम विभाग के मुताबिक, 19 सितंबर की शाम के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति भी बन सकती है।

    19 September 2026 Horoscope : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    पिछले 24 घंटे में कई जगह हुई बारिश

    पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम रही है।

    शुक्रवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

    बारिश की बात करें तो पथरिया में 4 सेमी, सूरजपुर और बम्हनीडीह में 3-3 सेमी, जबकि उसूर, जनकपुर-भरतपुर, बागबहरा और करतला में 2-2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

    रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

    राजधानी रायपुर में 19 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश होने की स्थिति में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

    CG Weather Today: अगले दो दिन बारिश के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

    मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले स्थानों पर रहने से बचने और मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG BREAKING : बालोद में भीषण बस हादसा, 25 से ज्यादा यात्री घायल, एक ने मौके पर तोड़ा दम

    September 19, 2026

    Salary-Allowance Update : कृषि कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर’ वेतन-भत्ते में संशोधन पर सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

    September 19, 2026

    CG NEWS : नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा कदम, 77 प्रकरणों में जब्त गांजे को फर्नेस में किया नष्ट

    September 19, 2026

    Ayushman Bharat Scheme : आयुष्मान कार्डधारकों के लिए अहम अपडेट, अस्पताल में इलाज से पहले मिलेगी शुल्क की जानकारी

    September 19, 2026

    कोरबा में अवैध महुआ शराब के ठिकाने पर छापा, 40 लीटर शराब जब्त; एक गिरफ्तार

    September 19, 2026

    Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में दोबारा जांच की मांग, फैसले के बाद सर्व आदिवासी समाज ने उठाया कदम

    September 19, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG BREAKING : बालोद में भीषण बस हादसा, 25 से ज्यादा यात्री घायल, एक ने मौके पर तोड़ा दम

    September 19, 2026

    Salary-Allowance Update : कृषि कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर’ वेतन-भत्ते में संशोधन पर सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

    September 19, 2026

    CG NEWS : नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा कदम, 77 प्रकरणों में जब्त गांजे को फर्नेस में किया नष्ट

    September 19, 2026

    Ayushman Bharat Scheme : आयुष्मान कार्डधारकों के लिए अहम अपडेट, अस्पताल में इलाज से पहले मिलेगी शुल्क की जानकारी

    September 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.