Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BREAKING NEWS : नेपाल में ग्लेशियर टूटने से मचा हाहाकार, 1.2 KM नीचे गिरी बर्फ ‘लिक्विड कंक्रीट’ जैसे सैलाब ने मचाई तबाही

    August 28, 2026

    CG Weather Today: राजधानी में दिनभर छाए रहेंगे बादल, बारिश के साथ तापमान रहेगा 30 डिग्री

    August 28, 2026

    28 August 2026 Horoscope : शुक्रवार को है श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, जानिए अपना राशिफल

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG Weather Today: राजधानी में दिनभर छाए रहेंगे बादल, बारिश के साथ तापमान रहेगा 30 डिग्री
    Chhattisgarh

    CG Weather Today: राजधानी में दिनभर छाए रहेंगे बादल, बारिश के साथ तापमान रहेगा 30 डिग्री

    News EditorBy News EditorAugust 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Weather Update
    Chhattisgarh Weather Update
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG Weather Today, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।

    आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम?

    मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। बारिश के दौरान लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    29 अगस्त से 2 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान

    29 अगस्त: प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है।

    30 अगस्त: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी है।

    31 अगस्त: अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात हो सकता है।

    1 सितंबर: प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

    2 सितंबर: छत्तीसगढ़ के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

    पिछले 24 घंटे में कई संभागों में हुई बारिश

    पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। जगदलपुर में 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

    रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

    राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    27 अगस्त को लालपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जबकि माना एयरपोर्ट पर 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बारिश और बादलों के प्रभाव के चलते तापमान में भी विशेष बढ़ोतरी नहीं होगी। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    BREAKING NEWS : नेपाल में ग्लेशियर टूटने से मचा हाहाकार, 1.2 KM नीचे गिरी बर्फ ‘लिक्विड कंक्रीट’ जैसे सैलाब ने मचाई तबाही

    August 28, 2026

    28 August 2026 Horoscope : शुक्रवार को है श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, जानिए अपना राशिफल

    August 28, 2026

    कोरबा की सड़कों पर बवाल, बैरिकेड तोड़ने का प्रयास; पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

    August 27, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में रेलवे सुरंग के भीतर तेंदुआ देखकर मचा हड़कंप, लोको पायलट ने बनाया वीडियो

    August 27, 2026

    CG NEWS : पटवारी कार्यालय में मचा हड़कंप, लोहे की रॉड से किया हमला’ वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 27, 2026

    CG BREAKING : महापौर की कार बनी आग का गोला, उतरने के कुछ ही पल बाद धू-धूकर जला वाहन

    August 27, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    BREAKING NEWS : नेपाल में ग्लेशियर टूटने से मचा हाहाकार, 1.2 KM नीचे गिरी बर्फ ‘लिक्विड कंक्रीट’ जैसे सैलाब ने मचाई तबाही

    August 28, 2026

    CG Weather Today: राजधानी में दिनभर छाए रहेंगे बादल, बारिश के साथ तापमान रहेगा 30 डिग्री

    August 28, 2026

    28 August 2026 Horoscope : शुक्रवार को है श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, जानिए अपना राशिफल

    August 28, 2026

    कोरबा की सड़कों पर बवाल, बैरिकेड तोड़ने का प्रयास; पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

    August 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.