Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : शादी के घर में आधी रात को पहुंचे 4 हाथी, मेहमानों में मची चीख-पुकार

    November 23, 2026

    CG News : प्रेमिका पर शादी का दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप, युवक की मौत के 10 महीने बाद गिरफ्तारी

    November 23, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में बच्चा तस्करी कांड पर बड़ा एक्शन, अस्पताल की मान्यता खत्म करने की तैयारी’ डॉक्टरों पर भी कार्रवाई

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG Weather Update : रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाने के आसार
    Chhattisgarh

    CG Weather Update : रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाने के आसार

    News EditorBy News EditorNovember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG Weather Update , रायपुर। छत्तीसगढ़ में बदलते मौसम का असर एक बार फिर दिखाई देने लगा है। पारा गिरने के साथ ठंड का एहसास बढ़ गया है, खासकर राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में। गुरुवार को माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं रायपुर शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे कम पारा सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे वहां शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है।

    कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अवैध धान पर कड़ी कार्रवाई

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने एक सक्रिय सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में दिख सकता है। इसके कारण उत्तर-पश्चिम और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि यह परिवर्तन 30 नवंबर से शुरू होकर अगले 48 घंटों तक असर दिखा सकता है। बादल छाने और हवा की दिशा बदलने से कई जगहों पर रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

    विभाग की माने तो आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है। हालांकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास बना रहेगा। वहीं दिन में मौसम थोड़ा गर्म और शुष्क महसूस हो सकता है।

    इधर, मौसम में इस बदलाव का असर आम जनजीवन पर भी दिखने लगा है। सुबह के समय धुंध की स्थिति बनी रह रही है, जिससे यात्रियों को वाहन चलाने में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

    फिलहाल मौसम विभाग ने किसानों को भी एहतियात बरतने की सलाह दी है। जिन इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, वहां कटाई एवं फसल भंडारण से जुड़े कार्यों को ध्यानपूर्वक करने की बात कही गई है।

    अगले कुछ दिनों में मौसम के और स्पष्ट संकेत सामने आ सकते हैं। विभाग के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान फिर से गिर सकता है और उत्तरी हवा के प्रभाव से ठंड बढ़ने की पूरी संभावना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : शादी के घर में आधी रात को पहुंचे 4 हाथी, मेहमानों में मची चीख-पुकार

    November 23, 2026

    CG News : प्रेमिका पर शादी का दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप, युवक की मौत के 10 महीने बाद गिरफ्तारी

    November 23, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में बच्चा तस्करी कांड पर बड़ा एक्शन, अस्पताल की मान्यता खत्म करने की तैयारी’ डॉक्टरों पर भी कार्रवाई

    November 23, 2026

    CG News : जनता की समस्याओं पर CM साय सख्त, बगिया निवास में जनदर्शन के दौरान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    November 23, 2026

    कोरबा में विस्थापितों का फूटा गुस्सा: दंडवत यात्रा निकालकर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, खदान बंद करने की चेतावनी

    November 23, 2026

    CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा बस हादसा, टायर फटते ही पेड़ से भिड़ी यात्री बस’ चालक-कंडक्टर समेत 15 घायल

    November 23, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG News : शादी के घर में आधी रात को पहुंचे 4 हाथी, मेहमानों में मची चीख-पुकार

    November 23, 2026

    CG News : प्रेमिका पर शादी का दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप, युवक की मौत के 10 महीने बाद गिरफ्तारी

    November 23, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में बच्चा तस्करी कांड पर बड़ा एक्शन, अस्पताल की मान्यता खत्म करने की तैयारी’ डॉक्टरों पर भी कार्रवाई

    November 23, 2026

    CG News : जनता की समस्याओं पर CM साय सख्त, बगिया निवास में जनदर्शन के दौरान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    November 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.