छत्तीसगढ़ की नई सरकार में सरगुजा संभाग का दबदबा रहने वाला है। मुख्यमंत्री के दावेदारों में चार बड़े नाम विष्णु देव साय, रेणुका सिंह, रामविचार नेताम और गोमती साय सरगुजा के हैं। इनमें से किसी एक को छत्तीसगढ़ की कमान मिल सकती है। इस स्थिति में भी दो से तीन मंत्री सरगुजा संभाग को मिलने की संभावना है।
दरअसल, विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग की सभी सीटें भाजपा ने कांग्रेस के कब्जे से छीन ली है। यह अब तक के राजनीतिक इतिहास में भाजपा का श्रेष्ठतम प्रदर्शन है। 2018 में सभी 14 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया था।