Tuesday, October 28, 2025

CGPSC 2023 Result: रविशंकर बने टॉपर, टॉप 10 में 6 पुरुष और 4 महिला; मुख्यमंत्री ने चयनित युवाओं को दी बधाई

रायपुर : सीजीपीएससी 2023 एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। टॉप 10 लिस्ट में रविशंकर वर्मा ने पहले स्थान पर जगह बनाई है। साल 2023 में कुल 242 पदों के लिए ये भर्ती निकाली गई थी। 730 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दिया था। टॉप 10 लिस्ट में इस बार पुरुष अभ्यर्थियों  का दबदबा है। टॉप 10 लिस्ट में 6 पुरुष और 4 महिला शामिल हैं।

यह हैं टॉप 10 अभ्यर्थी 

रविशंकर वर्मा
मृण्मई शुक्ला
आस्था शर्मा
किरण राजपूत
नंदिनी
सोनल यादव
दिव्यांश सिंह चौहान
शशांक कुमार
पुनीतराम

उत्तम कुमार

मुख्यमंत्री ने राज्य सेवा परीक्षा-2023 में चयनित युवाओं को दी बधाई

सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 में हुए सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री साय ने उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने चयनित युवाओं को पूरी तन्मयता से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -