जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जयकुमार साहू द्वारा बिर्रा के तालदेवरी में नशा मुक्ति एवं सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अवैध शराब के खिलाफ एवं सायबर अपराध से बचने के संबंध में जागरूक किया गया।
जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में अवैध शराब, नशा कारोबार एवं सामाजिक अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा।
उपरोक्त कार्यक्रम
ग्राम मितानिनों का समूह, ग्राम सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता एवं भीम आर्मी प्रदेश महासचिव श्री कलेश्वर खूंटे व गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।


