जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे द्वारा नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछाभाटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अवैध शराब के खिलाफ एवं सायबर अपराध से बचने के संबंध में जागरूक किया गया।
जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में अवैध शराब, नशा कारोबार एवं सामाजिक अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा।


