Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *CSPDCL कर्मियों को 1करोड़ साठ लाख तक का बीमा*

    May 6, 2026

    बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल*

    May 6, 2026

    *‘‘ज्ञानभारतम्‘‘राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान- कोरबा में सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का सशक्त अभियान*

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » *CSPDCL कर्मियों को 1करोड़ साठ लाख तक का बीमा*
    Chhattisgarh

    *CSPDCL कर्मियों को 1करोड़ साठ लाख तक का बीमा*

    News EditorBy News EditorMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) कर्मियों को एक करोड़ साठ लाख तक दुर्घटना बीमा सहित कई अन्य बैंकिंग सुविधाएं मिलने जा रही हैं।भारतीय स्टेट बैंक के साथ इस संबंध में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इसके तहत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उन्नत बैंकिंग सुविधाओं के साथ ही साथ व्यापक बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर की उपस्थिति में किया गया। पॉवर कंपनी मुख्यालय सेवा भवन में पॉवर कंपनी की ओर से महाप्रबंधक (वित्त) श्री नवीन कुमार ठाकुर एवं एसबीआई के उप महाप्रबंधक श्री राकेश कुमार सिन्हा ने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए।

     

    सीएसपीडीसीएल के महाप्रबंधक (वित्त) श्री नवीन ठाकुर ने बताया कि स्टेट बैंक में कंपनी के जिन अधिकारी -कर्मचारियों का सैलरी पैकेज प्लान होगा उन्हें एक करोड़ रुपए तक का पर्सनल एक्सीडेंट बीमा, एक करोड़ 60 लाख रुपए तक का एयर एक्सीडेंट बीमा (हवाई यात्रा दुर्घटना बीमा), एक करोड़ तक का स्थायी दिव्यांगता कवर तथा 80 लाख रुपए तक का आंशिक दिव्यांगता कवर मिलेगा। इसके अतिरिक्त एसबीआई के रूपे डेबिट कार्ड के माध्यम से 10 लाख रुपए तक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर तथा श्रेणी के अनुसार 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक का एयर एक्सीडेंट बीमा भी उपलब्ध होगा।

     

    श्री ठाकुर ने बताया कि बैंकिंग सुविधाओं में कर्मचारियों को न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता से छूट, निःशुल्क इंटरनेट बैंकिंग, एसबीआई एटीएम पर अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन, आरटीजीएस एवं एनईएफटी शुल्क में रियायत तथा लॉकर किराए में छूट जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

     

    इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणियों के अनुसार कर्मचारियों को अमेजन प्राइम सदस्यता, यात्रा एवं मनोरंजन से जुड़े ऑफर, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस तथा चयनित श्रेणियों में जिम, स्पा एवं अन्य लाइफस्टाइल सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

     

    डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में सबसे अधिक लगभग आठ हजार नियमित अधिकारी – कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं तथा इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एसबीआई शाखा से संपर्क भी कर सकते हैं।

    अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर के दौरान कार्यपालक निदेशक(संचारण एवं संधारण) श्री जे एस नेताम, अतिरिक्त महाप्रबंधक (वित्त) श्री जी के राठी , प्रबंधक श्री लवीश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल*

    May 6, 2026

    *‘‘ज्ञानभारतम्‘‘राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान- कोरबा में सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का सशक्त अभियान*

    May 6, 2026

    *सुशासन तिहार 2026- हर आवाज को मिल रहा सम्मान, हर जरूरत को मिल रहा समाधान*

    May 6, 2026

    *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व “अटूट आस्था के 1000 वर्ष” के उपलक्ष्य में पाली शिव मंदिर में विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन*

    May 6, 2026

    अपराधियों में खौफ’ कोरबा में 90 से ज्यादा बदमाशों की परेड, पुलिस का अलर्ट

    May 6, 2026

    रायपुर में मुंबई इंडियंस का धमाकेदार आगमन’ नमकीन खाते दिखे Rohit Sharma’ हार्दिक पांड्या गायब

    May 6, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    *CSPDCL कर्मियों को 1करोड़ साठ लाख तक का बीमा*

    May 6, 2026

    बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल*

    May 6, 2026

    *‘‘ज्ञानभारतम्‘‘राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान- कोरबा में सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का सशक्त अभियान*

    May 6, 2026

    *सुशासन तिहार 2026- हर आवाज को मिल रहा सम्मान, हर जरूरत को मिल रहा समाधान*

    May 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.