मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ की खोखरा सूर्या चौक के पास रास्ते में एक व्यक्ति धारदार हथियार रखा है और आने जाने वाले लोगों को डरा रहा है की सूचना से जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया पुलिस टीम के द्वारा खोखरा सूर्या चौक के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम गौरी शंकर सूर्यवंशी निवासी खोखरा बताया जिसके कब्जे से एक नग धारदार तलवार जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 25,27 arms act की कार्यवाही किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, आरक्षक परदेशी कँवर, नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा


