Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा के इन मंत्रों का करें जाप, जीवन की समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
    Featured

    Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा के इन मंत्रों का करें जाप, जीवन की समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

    News EditorBy News EditorApril 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Chaitra Navratri 2025 4th Day:  आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज देर रात 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का चौथा दिन है। आज देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की उपासना की जाएगी। कूष्मांडा, यानि कुम्हड़ा। कूष्मांडा एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ हैकुम्हड़ा, यानि कि कद्दू, यानि किपेठा, जिसका हम घर में सब्जी के रूप में इस्तेमाल करते हैं। मां कूष्मांडा को कुम्हड़े की बलि बहुत ही प्रिय है, इसलिए मां दुर्गा का नाम कूष्मांडा पड़ा।

    इसके साथ ही देवी मां की आठ भुजायें होने के कारण इन्हें अष्टभुजा वाली भी कहा जाता है। इनके सात हाथों में कमण्डल, धनुष, बाण, कमल, अमृत से भरा कलश, चक्र और गदा नजर आता है, जबकि आठवें हाथ में जप की माला रहती है। माता का वाहन सिंह है और इनका निवास स्थान सूर्यमंडल के भीतर माना जाता है, तो आज मां कूष्मांडा की उपासना करना आपके लिए बड़ा ही फलदायी होगा। आज आपको देवी मां के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्त पद्माभ्यां कूष्मांडा शुभदास्तु मे॥

    आज मां कूष्मांडा के इस मंत्र का जप करने से आपके परिवार में खुशहाली आएगी और आपके यश और बल में बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा आपकी आयु में वृद्धि होगी और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। आज माता के उन मंत्रों का जिसका जप करके जीवन में चल रही विभिन्न समस्याओं से छुटकारा पा सकते है।

    – अपने जीवन में चल रही परेशानियों से जल्द छुटकारा पाने के लिए देवी मां के इस मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दारिद्रादि विनाशिनीम्। जयंदा धनदां कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥

    – अपनी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी के लिए और परीक्षा में अच्छे रिजल्ट के लिए देवी मां के विद्या प्राप्ति मंत्र का 5 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ‘या देवी सर्वभूतेषु बिद्धि-रूपेण संस्थिता।

    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः’॥

    – अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आज देवी मां को मालपुओं का भोग लगाएं और उनके इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- जगन्माता जगतकत्री जगदाधार रूपणीम्। चराचरेश्वरी कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥

    – अपने घर की सुख-शांति और समृद्धि बढ़ाने के लिए आज देवी के शांति मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

    – साथ ही आज गुलाब के फूल में कपूर रखकर माता कुष्मांडा के सामने रखे। फिर माता लक्ष्मी के मंत्र का 6 माला जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: शाम के समय फूल में से कपूर लेकर जला दें  और फूल देवी को चढ़ा दें।

    – इसके अलावा आज नवरात्र चतुर्थी की शाम में बेल के पेड़ की जड़ पर मिट्टी, इत्र, पत्थर और दही चढ़ाएं और अगले दिन सुबह फिर से मिट्टी, इत्र, पत्थर और दही चढ़ा कर, बेल के पेड़ के उत्तर पूर्व दिशा की एक छोटी टहनी तोड़कर घर ले आएं इस टहनी पर रोज 108 बार लक्ष्मी मंत्र पढ़िये और टहनी को नवमी के दिन तिजोरी में रखें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.