Korba Crime News : चखना कारोबारी से मारपीट कर लूट लिये 7 हजार नगद

कोरबा : भले ही आबकारी विभाग की नीति के अंतर्गत शराब दुकानों का संचालन रात्रि 10 बजे तक ही करना है, लेकिन कई जगह नियम की अनदेखी हो रही है। इस चक्कर में पिछली रात दर्री क्षेत्र में लूट की घटना हो गई। एक चखना कारोबारी को हजारों की चपत लगी। पुलिस ने लूटेरों के खिलाफ अपराध दर्ज करने के साथ तलाश शुरू कर दी है।

शनिवार की रात 11 बजे यह घटना हुई। दर्री पुलिस थाना अंतर्गत यहां से कुछ दूरी पर फर्टीलाईजर क्षेत्र में आबकारी विभाग के द्वारा सरकारी शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए सुबह 9 से रात 10 बजे का समय अधिसूचित कर दिया गया है। बदली व्यवस्था में दुकानों के आसपास पिछले वर्षों में चल रही चखना दुकानें बंद कर दी गई है और उन्हें शराब दुकान के परिसर में ही सिफ्ट कर दिया गया है। इसके लिए इसी वित्त वर्ष में बकायदा टेंडर की प्रक्रिया की गई और कामकाज बांटा गया। पात्रता के आधार पर लोग शराब दुकान केंम्पस में चखना बेच रहे हैं। बताया गया कि रात्रि 11 बजे को यहां संजय झा नामक युवक से चार लोगों ने मिलकर लूटपाट की और भाग गए। लूटेरों ने 7 हजार 300 रूपए की रकम लूटी हैं।

ये लोग यहां ग्राहक बनकर पहुंचे थे। इस दौरान झा से सिगरेट ली और कुछ देर यहां ठहरने के बाद विवाद व मारपीट कर लूटपाट की। फिर वे भाग गए। पीडि़त ने इस बारे में दर्री पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी है, जिसमें चार लोगों के हुलिए के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 309 (4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है। बताया गया कि उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -