Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Trailer Accident : बिजली खंभा तोड़कर घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर, मचा हड़कंप

    September 12, 2026

    हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

    September 12, 2026

    समान नागरिक संहिता पर रायशुमारी के लिए विभिन्न संगठनों व सामाजिक प्रतिनिधियों से की गई चर्चा

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेंगी चुनौतियां, नवाचारों के लिए रहें तैयार – एम डी श्री कटियार
    Chhattisgarh

    ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेंगी चुनौतियां, नवाचारों के लिए रहें तैयार – एम डी श्री कटियार

    News EditorBy News EditorMarch 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर 1 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस के कटियार ने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र में आने वाले दिनों में चुनौतियां और बढ़ेंगी और ऐसे में युवा अभियंताओं को नवाचार के लिए तैयार रहना होगा।छ्त्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ के एक दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन एवं असाधारण सभा में मुख्य अतिथि श्री कटियार में कहा कि टीम वर्क के बगैर हमारी सफलता सुनिश्चित नहीं हो सकती इसलिए हमें मिलकर चलना होगा । अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र मड़वा के सीनियर क्लब में आयोजित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी श्री राजेश कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि वरिष्ठ इंजीनियरों के अनुभव और युवा अभियंताओं की ऊर्जा के समन्वित प्रयास से हम अपनी प्रगति को सुनिश्चित कर सकते हैं। अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राजेश पांडे, महासचिव श्री मनोज वर्मा,कार्यक्रम संयोजक श्री एच एन कोसरिया,कोषाध्यक्ष श्री शशांक श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

    अध्यक्ष श्री राजेश पांडे ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए पॉवर कंपनी में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कनिष्ठ स्तर पर नई भर्ती, अंतर कंपनी ट्रांसफर पर रोक समेत कई मांगे कंपनी प्रबंधन के समक्ष रखी।

    महासचिव श्री मनोज वर्मा ने बताया कि अधिवेशन की शुरुआत में अभियंताओं के प्रेरणा भारत रत्न इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अतिथियों द्वारा अनावरण किया गया एवं वरिष्ठ अभियंताओं सर्वश्री पी एन सिंह, सुरेन्द्र तिवारी,शरद श्रीवास्तव, मुकेश नाहर,संजय तैलंग, पी के खरे , सुनील विश्वास,राकेश शर्मा ,अनिल व्यास, एस के बंजारा, प्रवीण श्रीवास्तव, विनय पांडेय, विनोद अग्रवाल, सी एम बाजपई , मोहम्मद शाहिद खान को अभियंता के रूप में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। अधिवेशन में ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के लिए अभियंताओं की भूमिका तथा दक्षता सुधार पर विशेष तौर पर चर्चा की गई।
    इस मौके पर बदलते ऊर्जा परिदृश्य और अभियंता संघ के प्रयासों पर केंद्रित स्मारिका “ऊर्जा संदेश” का विमोचन भी किया गया। इसका संपादन ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर फेडरेशन की पत्रिका के संपादक इंजीनियर विनय पांडेय ने किया है।
    अधिवेशन में प्रदेश भर के 400 से अधिक अभियंताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर विनय पांडेय एवं आभार प्रदर्शन इंजीनियर एचएन. कोसरिया ने किया ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Trailer Accident : बिजली खंभा तोड़कर घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर, मचा हड़कंप

    September 12, 2026

    हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

    September 12, 2026

    समान नागरिक संहिता पर रायशुमारी के लिए विभिन्न संगठनों व सामाजिक प्रतिनिधियों से की गई चर्चा

    September 12, 2026

    प्रदेश के सभी उचित मूल्य दुकानों में 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    September 12, 2026

    CG College Admission : छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में एडमिशन की डेट बढ़ी, छात्रों को मिला दाखिले का आखिरी मौका

    September 12, 2026

    China President Xi Jinping India Visit : 7 साल बाद भारत पहुंचे जिनपिंग, गलवान झड़प के बाद पहला दौरा’ मोदी से होगी द्विपक्षीय बैठक

    September 12, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Trailer Accident : बिजली खंभा तोड़कर घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर, मचा हड़कंप

    September 12, 2026

    हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

    September 12, 2026

    समान नागरिक संहिता पर रायशुमारी के लिए विभिन्न संगठनों व सामाजिक प्रतिनिधियों से की गई चर्चा

    September 12, 2026

    प्रदेश के सभी उचित मूल्य दुकानों में 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    September 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.