Friday, February 20, 2026

शातिर मोबाइल चोरों को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

इस प्रकार है कि प्रार्थी निखिल कंवर निवासी पचरी थाना अकलतरा का रहने वाला अपने दोस्तो के साथ दिनांक 25.09.2025 के दरमियानी रात को सार्वजनिक महामाया दुर्गा पंडाल पचरी में रात को दुर्गा पंडाल के गेट को बंद करके अंदर में सोये थे कि प्रार्थी एवं उसके दोस्त अपने अपने मोबाईल को अपने सिर के पास रखे थे और सो गये थे सुबह जब उठकर अपने मोबाईल को चेक किये तो मोबाईल नही था वह से तीन मोबाइल कीमती लगभग 25000/रु नही था तीनों के मोबाईल को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गये थे रात में गांव का संजू कश्यप जो आदतन चोर है एक दिन पहले जेल से आया था वो रात में घूमते अपने दोस्त सुरेश यादव चांपा के साथ दिखा था कि उनके ओर संदेह होने से पुलिस को बुलाया गया और चेक किया गया जो दोनों आरोपियों के पास से तीनों मोबाइल को बरामद किया गया, जिस पर से थाना अकलतरा में 485/25 धारा 331 (4) 305 (ए), 3 (5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

⏩ विवेचना दौरान तीनों मोबाईल को आरोपी 01. संजू कश्यप 02. सुरेश यादव के पास से जप्त किया गया है प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 26.09.25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, ASI बी पी खांडेकर का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -