Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई,14 प्रकरणों में 128 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही* 

    June 24, 2026

    CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज

    June 24, 2026

    जनसेवा में डिजिटल क्रांतिः सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं सरल एवं त्वरित प्रक्रिया से हेमंत कुमार को मिला जाति प्रमाण-पत्र, बढ़ा शासन प्रशासन पर भरोसा

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में किस टीम का किससे होगा मुकाबला? बन रहे ये सारे समीकरण
    Chhattisgarh

    Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में किस टीम का किससे होगा मुकाबला? बन रहे ये सारे समीकरण

    News EditorBy News EditorMarch 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    साउथ अफ्रीका की टीम ने 1 मार्च को कराची में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 11वें मुकाबले में इंग्लैंड को बुरी तरह हरा दिया। इसके साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के लिए चारों टीमें तय हो गईं। ग्रुप-ए से पहले ही भारत और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ग्रुप-बी से सबसे पहले सेमीफाइनल में प्रवेश किया और फिर साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर शान से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए चारों टीमें भले ही तय हो गई हो लेकिन अब तक ये साफ नहीं हो सका है कि नॉकआउट राउंड में अब किस टीम का किससे मुकाबला होगा।

    दरअसल, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 2 मार्च को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाना है। ये टूर्नामेंट का 12वां मुकाबला होगा। इस मुकाबले के नतीजे से ही पता चल सकेगा कि सेमीफाइनल में भारत का किस टीम से मैच होगा और न्यूजीलैंड की किससे भिड़ंत होगी। ग्रुप-बी के सभी मैच समाप्त हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका 5 अंक के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर फिनिश करने में सफल रही। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।

    सेमीफाइनल में किस टीम का किससे होगा मुकाबला?

    ग्रुप-ए पर नजर डालें तो भारत और न्यूजीलैंड के 2 मैचों में 2 जीत के बाद बराबर 4-4 अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण कीवी टीम ग्रुप में पहले पायदान पर है। अगर टीम इंडिया आज का मैच जीतने में सफल रहती है, तो वह 6 अंक के साथ टॉप पर फिनिश करेगी। वहीं, न्यूजीलैंड दूसरे पायदान पर रह जाएगी। इस केस में भारत सेमीफाइनल में 4 मार्च को दुबई में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।

    भारत दुबई में खेलेगा अपने मैच 

    अगर टीम इंडिया न्यूजीलैंड से हार जाती है, तो फिर सेमीफाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका 4 मार्च को दुबई में आमने-सामने होंगे जबकि न्यूजीलैंड की टीम का मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। ये मैच लाहौर में खेला जाएगा। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि भारतीय टीम अपना सेमीफाइनल मैच दुबई में ही खेलेगी। फिर चाहे आज के मैच का नतीजा कुछ भी हो। अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो जाती है, तो फिर खिताबी मुकाबला भी दुबई में ही खेला जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई,14 प्रकरणों में 128 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही* 

    June 24, 2026

    CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज

    June 24, 2026

    जनसेवा में डिजिटल क्रांतिः सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं सरल एवं त्वरित प्रक्रिया से हेमंत कुमार को मिला जाति प्रमाण-पत्र, बढ़ा शासन प्रशासन पर भरोसा

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत, रामनाथ कश्यप की समस्या हुई दूर

    June 24, 2026

    कोरिया BJP हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा कसता गया, 3 और आरोपी गिरफ्तार

    June 24, 2026

    खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 – धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक, एग्री-स्टैक आईडी अनिवार्य

    June 24, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई,14 प्रकरणों में 128 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही* 

    June 24, 2026

    CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज

    June 24, 2026

    जनसेवा में डिजिटल क्रांतिः सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं सरल एवं त्वरित प्रक्रिया से हेमंत कुमार को मिला जाति प्रमाण-पत्र, बढ़ा शासन प्रशासन पर भरोसा

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत, रामनाथ कश्यप की समस्या हुई दूर

    June 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.