Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Champions Trophy 2025: अपने ही जाल में फंसेगा पाकिस्तान, टीम इंडिया को मिलेगा इस बात का फायदा
    Chhattisgarh

    Champions Trophy 2025: अपने ही जाल में फंसेगा पाकिस्तान, टीम इंडिया को मिलेगा इस बात का फायदा

    News EditorBy News EditorJanuary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी हो चुका है। इस बार पहला मुकाबला 19 फरवरी को खेला जाना है। भारतीय टीम अपने मिशन का आगाज 20 फरवरी को करेगी, लेकिन सबसे ज्यादा इंतजार जिस मैच का हो रहा है, वो है भारत बनाम पाकिस्तान। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। शेड्यूल भी उसी ने तैयार किया है। लेकिन अगर आपने इसे गौर से देखा होगा तो एक चीज नोटिस की होगी, जो हम भी आपको बताएंगे। कहीं ऐसा ना हो जाए कि पाकिस्तान अपने ही बनाए हुए जाल में फंस जाए।

    भारतीय टीम का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ 

    पाकिस्तानी टीम अपना पहला मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी में 19 फरवरी को खेलेगी। इस दिन कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। इसके बाद उसे दूसरा मैच 23 फरवरी को भारत के खिलाफ दुबई में खेलना है। वहीं बात अगर टीम इंडिया की करें तो भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से है और इसके बाद 23 फरवरी का मैच खेलने के लिए टीम उतरेगी। जहां एक ओर पाकिस्तान को अपना मैच खेलकर कराची से दुबई पहुंचना होगा, वहीं टीम इंडिया दुबई में ही कैंप कर रही होगी।

    दुबई में टीम इंडिया के पास बाजी मारने का होगा मौका 

    वैसे तो कराची से दुबई की दूरी बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन इसके बाद भी खिलाड़ियों को पूरे दिन खेलना और उसके बाद यात्रा करना कोई आसान काम नहीं होता। इतना ही नहीं, पाकिस्तान को दुबई में पहुंचकर ज्यादा मैच प्रैक्टिस भी नहीं मिल पाएगी। भारतीय टीम चुंकि वहीं पर रहेगी, इसलिए उसके पास मौका होगा कि वो जितना भी चाहे अपनी तैयारी करे। साथ ही जिस दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना है, वहां पर टीम इंडिया पहले ही बांग्लादेश से भिड़ चुकी होगी, ऐसे में उसे पिच और कंडीशन की ज्यादा बेहतर जानकारी होगी। इससे जहां एक ओर टीम इंडिया को फायदा मिल सकता है, वहीं पाकिस्तान को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है।

    दुबई का स्टेडियम टीम इंडिया के लिए नहीं रहा है ज्यादा लकी 

    दुबई का मैदान वैसे तो टीम इंडिया के लिए बहुत ज्यादा लकी नहीं रहा है। ये वही मैदान है, जहां साल के 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को मात दी थी। अगर चैंपियंस ट्रॉफी की ही बात कर लें तो यहां भी पाकिस्तान का पलड़ा थोड़ा सा भारी है। भारत और पाकिस्तान के बीच इस आईसीसी टूर्नामेंट में अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से पाकिस्तान ने तीन और भारत ने दो मैच अपने नाम किए हैं। इन्हीं तीन हारों में एक हार साल 2017 के फाइनल की भी शामिल है। हालांकि तब से लेकर अब तक टीमें काफी बदल चुकी हैं। भारतीय टीम के पास मौका होगा कि दुबई में पहले पहुंचकर वहां की आवोहवा को बेहतर तरीके से समझ कर मैच को अपने नाम किया जाए। लेकिन इतना तो तय है कि ये मैच होगा काफी जोरदार

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक लापरवाही’ स्टाफ गायब, घायल दोस्त की ड्रेसिंग करने को मजबूर हुआ युवक; वीडियो वायरल

    May 9, 2026

    ‘बंगाल का गौरव लौटाएंगे’ मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, जोरसांको ठाकुरबाड़ी में टेका माथा

    May 9, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.