Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Rural Bus Service: एक साल में 850 गांव जुड़े, अब 4,368 नए गांवों तक पहुंचेगी बस

    October 4, 2026

    85 पदकों के साथ भारत का शानदार अभियान समाप्त, एथलेटिक्स-शूटिंग ने बढ़ाई मेडल टैली

    October 4, 2026

    कोल इंडिया कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ₹1,10,250 PLR से 2.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चंद्रा समाज कोरबा का तीज मिलन सम्पन्न
    Chhattisgarh

    चंद्रा समाज कोरबा का तीज मिलन सम्पन्न

    News EditorBy News EditorSeptember 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    साइंस वाणी न्यूज़ कोरबा चन्द्रनाहू(चंद्रा) समाज का तीज मिलन एवम सम्मान समारोह सामाजिक भवन पोड़ीबहार कोरबा में सम्पन्न हुआ जिसमें समाज के लोग भारी संख्या में सम्मिलित हुए। मुख्य अथिति के रूप में राजस्व एवम आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रेणु अग्रवाल (पूर्व महापौर कोरबा नगर निगम), रामरतन चंद्रा (केंद्रीय अध्यक्ष चन्द्रनाहू समाज) व माधुरी टेकचंद चंद्रा (जिला पंचायत सदस्य जांजगीर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रिय अध्यक्ष भुनेश्वरी लखन चंद्रा ने की।

    कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सामाजिक ध्वजारोहण व राज्यगीत तथा मां सरस्वती व माँ भारती के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया जिसका सभी स्वजातियों ने श्रवण पान किया प्रसाद वितरण के पश्चात भोजनावकाश हुआ तत्पश्चात महिलाओं के विभिन्न खेल सम्पन्न कराए गए। कार्यक्रम में सम्मिलित मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल ने सामाजिक समरसता को बढ़ाने की बात करते हुए समाज को जहां भी जरूरत होगी मैं उपस्थित रहूंगा ऐसा हमें आश्वस्त किया।विशिष्ट अतिथि रेणु अग्रवाल ने समाज मे महिलाओं के योगदान एवम उनके महत्व को बताया केंद्रीय अध्यक्ष ने समाज मे हर व्यक्ति महत्वपूर्ण है होने की बात कही उन्होंने कहा कि समाज में हर छोटे बड़े व्यक्ति को सामाजिक नियमों का पालन करना होगा समाज के हर गांव में सामाजिक भवन के निर्माण की बात करते हुए तुमान इकाई की मांग पर भवन निर्माण के लिए उनको 50000/-(पचास हज़ार) का चेक प्रदान किया।
    समाज में विशेष योगदान के लिए बजरंग चंद्रा,विजय कुमार चंद्रा,युगल किशोर चंद्रा,सहदेव सिंह चंद्रा,लखन लाल चंद्रा,महेंद्र गुड्डू चंद्रा,धर्मेंद्र चंद्रा,जितेश चंद्रा,जगदीश चन्द्रा,भुनेश्वरी लखन चंद्रा,विमला चंद्रा,कुशलबाई चंद्रा,अमृतबाई चंद्रा,गायत्री चंद्रा एवम नीलम चंद्रा को समाज द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
    समाज के महिलाओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न इकाइयों के लगभग 70 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के बीच बीच में छत्तीसगढ़ से संबंधित रोचक क्विज का भी संचालन हुआ। कार्यक्रम का संचालन शोभा भूषण चंद्रा,शोभा सावन चंद्रा,माधुरी केशव चंद्रा,कलेश्वरी मिकेश चंद्रा ने किया। रश्मि कमलेश चंद्रा को तीज क्वीन चुना गया, द्वितीय स्थान पर राजकुमारी ईश्वरी प्रसाद चंद्रा व तृतीय स्थान पर भावना राकेश चंद्रा रही। तीज क्वीन का संचालन सरिता नंदकुमार चंद्रा ने किया। खेल में प्रथम स्थान पर सुनीता चंद्रा, द्वितीय प्रेमलता चंद्रा, तृतीय रामशिला चंद्रा रही।तीज क्वीन का पुरस्कार पुष्पा नारायण चंद्रा व खेल का पुरस्कार शोभा भूषण चंद्रा के सौजन्य से दिया गया।
    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केंद्रीय महासमिति से अश्वनी चंद्रा,अशोक चंद्रा,बजरंग चंद्रा,पुष्पा नारायण चंद्रा,चंद्रिका प्रसाद चंद्रा,रंगनाथ चंद्रा,आर डी चंद्रा,फूलचंद चंद्रा,महेंद्र चंद्रा,केशव चंद्रा उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर अध्यक्ष ने कोरबा जोन प्रभारी व केंद्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी चंद्रा व जिला युवा अध्यक्ष सौरभ चंद्रा की प्रशंसा की जिन्होंने बिना किसी सम्मान के कामना के सामाजिक भवन को स्वतंत्र कराने और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी शक्ति लगा दी।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में इकाई अध्यक्ष ईश्वरी चंद्रा(बालको),सीताराम चंद्रा(कोरबा-2),भरत चंद्रा(कोरबा-3),गोरेलाल चंद्रा(दर्री),रघुवीर चंद्रा(रजगामार),रामकुमार चंद्रा(कटघोरा),अजय चंद्रा(एन टी पी सी),संतोष चंद्रा(तुमान),बी पी चंद्रोषा,बसंत चंद्रा,नारायण चंद्रा,वंदना चंद्रोषा,ममता चंद्रा,विजय कुमार चंद्रा,हेमचरण चंद्रा,डी के वर्मा,लखन चंद्रा,अरविंद चंद्रा,मदन चंद्रा,मनोहर चंद्रा,टीकाराम चंद्रा,रामकुमार चंद्रा(मानू),सौरभ चंद्रा,अनूप चंद्रा,तोषक चंद्रा, जगदीश चंद्रा,अशोक चंद्रा,नरेन्द्र चंद्रा एवम समस्त स्वजातियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    अंत में क्षेत्रीय सचिव राकेश कुमार चंद्रा ने कार्यक्रम के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वालों का धन्यवाद दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Rural Bus Service: एक साल में 850 गांव जुड़े, अब 4,368 नए गांवों तक पहुंचेगी बस

    October 4, 2026

    85 पदकों के साथ भारत का शानदार अभियान समाप्त, एथलेटिक्स-शूटिंग ने बढ़ाई मेडल टैली

    October 4, 2026

    कोल इंडिया कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ₹1,10,250 PLR से 2.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

    October 4, 2026

    कटघोरा में सनसनी: पानी में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

    October 4, 2026

    Chhattisgarh News : शव दफनाने से लेकर प्रार्थना सभा तक पर रोक का प्रस्ताव, प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

    October 4, 2026

    हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    October 4, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Rural Bus Service: एक साल में 850 गांव जुड़े, अब 4,368 नए गांवों तक पहुंचेगी बस

    October 4, 2026

    85 पदकों के साथ भारत का शानदार अभियान समाप्त, एथलेटिक्स-शूटिंग ने बढ़ाई मेडल टैली

    October 4, 2026

    कोल इंडिया कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ₹1,10,250 PLR से 2.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

    October 4, 2026

    कटघोरा में सनसनी: पानी में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

    October 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.