Tuesday, July 8, 2025

Chandrayaan 3 Photo: नासा के LRO अंतरिक्ष यान के कैमरे में कैद हुआ विक्रम लैंडर, चांद पर कुछ ऐसा दिखा नजारा

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने बुधवार (6 सितंबर) को चांद की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की एक फोटो जारी की है. इस फोटो को नासा (NASA) के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) अंतरिक्ष यान ने खींचा है.

इस फोटो के बीच में चंद्रयान-3 के लैंडर को देखा जा सकता है. विक्रम के चारों तरफ चमक के साथ उसकी काली छाया को भी देखा जा सकता है. नासा ने एक्स पर ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, “नासा के एलआरओ अंतरिक्ष यान ने हाल में चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर ली है.”

नासा ने और क्या कहा?

नासा ने आगे कहा, “23 अगस्त, 2023 को इसरो का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से करीब 600 किलोमीटर दूर उतरा था.” बता दें कि, भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करते हुए इतिहास रचा था. इससे पहले चांद के दक्षिणी हिस्से पर कोई देश नहीं पहुंच पाया था.

एलआरओसी ने लिया लैंडर का फोटो

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि उसके लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर कैमरा (एलआरओसी) ने चार दिन बाद लैंडर का ऑब्लिक व्यू कैद किया. वाहन के चारों ओर चमकीला प्रभामंडल रॉकेट प्लम के महीन दाने वाले रेगोलिथ (मिट्टी) के साथ संपर्क के कारण उत्पन्न हुआ.

सफल लैंडिंग पर इसरो ने दी थी बधाई 

नासा ने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के लिए इसरो को बधाई भी दी थी. नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने 23 अगस्त को कहा था कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो और भारत को बधाई. हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हुई.

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -