रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन में बदलाव कर सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली दौरे पर हैं। 15 दिनों में दीपक बैज का यह दूसरा दिल्ली दौरा है। उनके दिल्ली दौरे के दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की संभावना है।
अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस निकाय चुनाव से पहले राज्य के एक दर्जन जिला अध्यक्षों को बदल सकती है। वहीं संगठन में खाली पदों पर भी नियुक्तियां हो सकती हैं। कांग्रेस संगठन में राजधानी रायपुर, गरियाबंद, बिलासपुर, धमतरी और दुर्ग समेत कई जिलों के अध्यक्षों की बदलने की चर्चा चल रही है। निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में सुधार करने की कोशिश कर रही है। पिछले एक साल से राज्य में हुए चुनाव में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कांग्रेस अपने जिला अध्यक्षों को बदलने की कवायद कर रही है।