Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026

    जिले में संचालित अपस्पताल के डाॅक्टर्स/डाटा एंट्री आपरेटर एवं पुलिस अधिकारियो की संयुक्त कार्यशाला

    August 7, 2026

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बड़ा कदम : ‘पहले आओ, पहले पाओ’ नियम में बदलाव, अब बोली के जरिए होगा उद्योगों को जमीन आवंटन…
    Chhattisgarh

    बड़ा कदम : ‘पहले आओ, पहले पाओ’ नियम में बदलाव, अब बोली के जरिए होगा उद्योगों को जमीन आवंटन…

    News EditorBy News EditorMay 16, 2025Updated:May 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को अब पहले आओ, पहले पाओ पद्धति से जमीन का आवंटन नहीं होगा. राज्य सरकार ने 2015 के नियम में संशोधन करते हुए अब बोली के माध्यम से उद्योगों को जमीन आवंटन करने का प्रावधान किया है.

    साय सरकार ने छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम 2015 में संशोधन करने का निर्णय लिया है. नियमों में संशोधन से औद्योगिक क्षेत्रों, लैंड बैंक तथा अन्य भूमि खंडों के आवंटन की प्रक्रिया में और अधिक स्पष्टता व पारदर्शिता आएगी. इसके साथ औद्योगिक निवेशकों को भूमि आवंटन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने व लाभ उठाने में सुविधा होगी.

    माकूल स्थान पर ले सकेंगे जमीन

    राज्य सरकार के द्वारा नियम बदले जाने पर औद्योगिक क्षेत्र की जमीनों पर राजस्व की प्राप्ति होगी. साथ ही निर्धारित अवधि में औपचारिकताओं की पूर्ति जैसे भू-भाटक और अन्य शुल्कों की राशि का भुगतान न करने के मामले कम होंगे. जिन लोगों को अपना उद्योग लगाना है, वह अपने इकाई की स्थापना के अनुसार, उन क्षेत्रों में जमीन ले सकेंगे, जो उनके लिए उपयुक्त होगी.

    समयसीमा में लगाना होगा उद्योग

    प्रदेश में ऐसे उद्योगपति जिन्होंने विभाग से सब्सिडी दर पर जमीन तो ले ली, लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद भी उत्पादन शुरू नहीं किया है. ऐसी प्रवृत्तियों पर इस संशोधन के बाद रोक लगेगी. अब इस प्रक्रिया से ऐस जरूरतमंद लोग ही आगे आएंगे, जो वास्तव में उद्योग लगाना चाहते हैं. नई उद्योग नीति को लेकर प्रदेश सरकार लगातार निवेश को बढ़ाने का प्रयास कर रही है. ऐसे में लैंड बैंक और भूमि आवंटन को लेकर कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए नियमों में परिवर्तन किया जा रहा है.

    श्रमिक कल्याण नियम में भी संशोधन

    राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने और श्रमिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2015 में महत्वपूर्ण संशोधन किया है. फरवरी में ही इसका अनुमोदन किया गया था. औद्योगिक इकाइयों के लिए पट्टे पर दी गई भूमि के उपयोग और औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक आवास निर्माण को लेकर नए अवसर प्रदान करता है. इस कदम को राज्य की औद्योगिक नीति को और अधिक निवेशक- अनुकूल बनाने और स्थानीय श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है.

    उद्योगों को आकर्षित करने प्रयास

    नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद साय सरकार लगातार निवेशक सम्मेलन कर उद्योगों को राज्य में आकर्षित करने का प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में राज्य सरकार ने नई औद्योगिक नीति में कई संशोधन किए हैं. संशोधन के माध्यम से उद्योगपतियों को राज्य में “अच्छा और पारदर्शी माहौल मिले इसके प्रयास किए जा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026

    जिले में संचालित अपस्पताल के डाॅक्टर्स/डाटा एंट्री आपरेटर एवं पुलिस अधिकारियो की संयुक्त कार्यशाला

    August 7, 2026

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    August 7, 2026

    जिले में 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

    August 7, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ एक्टिव, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

    August 7, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026

    जिले में संचालित अपस्पताल के डाॅक्टर्स/डाटा एंट्री आपरेटर एवं पुलिस अधिकारियो की संयुक्त कार्यशाला

    August 7, 2026

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    August 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.