Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    MBA Student Rape Case : रूममेट की अनुपस्थिति में छात्रा को बनाया हवस का शिकार, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

    April 27, 2026

    PM Modi Census Intention Controversy : जनगणना में पिछड़ों के अलग कॉलम की मांग फिर तेज, बघेल ने केंद्र को घेरा

    April 27, 2026

    Big Decision of The Court : भोजराज नाग की जीत बरकरार, चुनौती देने वाली याचिका खारिज

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 350 साल बाद छत्रपति शिवाजी महाराज का ‘वाघनख’, ब्रिटेन से लाया जा रहा वापस
    Chhattisgarh

    350 साल बाद छत्रपति शिवाजी महाराज का ‘वाघनख’, ब्रिटेन से लाया जा रहा वापस

    News EditorBy News EditorOctober 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इस साल छत्रपति शिवाजी महाराज की राज्याभिषेक के 350 वर्ष  पूरे हो रहे हैं. इस मौक़े पर साल 1659 में छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिन वाघनख (बाघ के पंजे जैसा लोहे का हथियार) की मदद से अफ़ज़ल ख़ान का वध किया था, उसे तीन सालों के लिए लंदन के विक्टोरिया म्यूज़ियम से महाराष्ट्र में लाया जाएगा. महाराष्ट्र सरकार के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनघंटीवार तीन अक्टूबर को लंदन पहुंचकर विक्टोरिया ऐंड अल्बर्ट म्यूज़ियम के साथ इस संबंध में क़रार करेंगे.

    वाघनख को छत्रपति शिवाजी संग्रहालय में रखे जाने की संभावना

    पिछले महीने उन्होंने कहा था कि सन् 1659 में बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान का वध करने में छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा इस्तेमाल किए गए ‘वाघनख को नवंबर में लंदन से भारत लाए जाने की संभावना है. मुनगंटीवार ने कहा था कि ‘‘पहले चरण में हम वाघनख ला रहे हैं. यह यहां नवंबर में लाए जाने की संभावना है और हम इसके लिए सहमति पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं. हमारा प्रयास इसे उस दिन लाना है जिस दिन छत्रपति शिवाजी महाराज ने अफजल खान की अंतड़ियां निकाल दी थीं.”

    महाराष्ट्र सरकार के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनघंटीवार ने कहा था कि वाघनख हमारे लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है.इस वाघनख को दक्षिण मुंबई के छत्रपति शिवाजी संग्रहालय में रखे जाने की संभावना है.

    फिलहाल लंदन स्थित विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में रखा है वाघनख

    बता दें कि इस वाघनख को लंदन स्थित विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में रखा गया है, इस संग्रहालय के अनुसार, यह हथियार ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी जेम्स ग्रांट डफ (1789-1858) को दिया गया था जिसे तत्कालीन सातारा रियासत का रेसीडेंट (राजनीतिक एजेंट) नियुक्त किया गया था. मराठा साम्राज्य के तत्कालीन पेशवा ने डफ को यह वाघनख दिया था.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    MBA Student Rape Case : रूममेट की अनुपस्थिति में छात्रा को बनाया हवस का शिकार, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

    April 27, 2026

    PM Modi Census Intention Controversy : जनगणना में पिछड़ों के अलग कॉलम की मांग फिर तेज, बघेल ने केंद्र को घेरा

    April 27, 2026

    Big Decision of The Court : भोजराज नाग की जीत बरकरार, चुनौती देने वाली याचिका खारिज

    April 27, 2026

    ED Raid Bhupendra Chandrakar : मुआवजे के खेल में शामिल मास्टरमाइंड्स के ठिकानों पर ईडी का एक साथ प्रहार

    April 27, 2026

    Bharatmala Scam News : आर्थिक गलियारे के नाम पर भू-माफियाओं ने डकारी मुआवजे की बड़ी रकम, अब पाई-पाई का हिसाब

    April 27, 2026

    CG NEWS : पूर्व मंत्री के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम’ पारिवारिक कलह और पत्नी से विवाद के चलते की आत्महत्या

    April 27, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    MBA Student Rape Case : रूममेट की अनुपस्थिति में छात्रा को बनाया हवस का शिकार, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

    April 27, 2026

    PM Modi Census Intention Controversy : जनगणना में पिछड़ों के अलग कॉलम की मांग फिर तेज, बघेल ने केंद्र को घेरा

    April 27, 2026

    Big Decision of The Court : भोजराज नाग की जीत बरकरार, चुनौती देने वाली याचिका खारिज

    April 27, 2026

    ED Raid Bhupendra Chandrakar : मुआवजे के खेल में शामिल मास्टरमाइंड्स के ठिकानों पर ईडी का एक साथ प्रहार

    April 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.