Monday, July 7, 2025

Chhattisgarh Election Result 2023: दलितों ने कांग्रेस तो आदिवासियों ने भाजपा पर ज्यादा जताया भरोसा, जानें कितनी मिली सीटें

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि राज्य में दलितों ने कांग्रेस पर ज्यादा भरोसा जताया है। अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित 10 सीटों में से कांग्रेस को छह और भाजपा को चार सीटें मिली हैं।

वहीं अनुसूचित जनजाति (एसटी) यानी आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित प्रदेश की 29 सीटों में भाजपा को 16, कांग्रेस 12 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को एक सीट मिली है। वर्ष 2018 के चुनाव में एसटी वर्ग की 29 में से दो सीटें ही भाजपा के पास थीं। बाकी 27 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। इसी तरह एससी की 10 में सात पर कांग्रेस, दो पर भाजपा और एक पर बसपा के विधायक थे।
एससी सीट में कांग्रेस से ये जीते

सारंगढ़ से उत्तरी जांगड़े, सराईपाली से चातुरीनंद, मस्तुरी से दिलीप लहरिया, पामगढ़ से शेषराज हरबंस, बिलाईगढ़ से कविता प्राण लहरे, डोंगरगढ़ से विधायक हर्षिता स्वामी बघेल चुनाव जीती हैं ।

एससी सीट में भाजपा से ये जीते

आरंग से गुरु खुशवंत साहेब, अहिवारा से डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, नवागढ़ से दयालदास बघेल और मुंगेली से पुन्नूलाल मोहले चुनाव जीते।

एसटी वर्ग ने कभी भाजपा, तो कभी कांग्रेस का दिया साथ

2018 में कांग्रेस ने एसटी के लिए आरक्षित 29 सीटों में से 26 सीटों पर और भाजपा ने तीन सीटों पर जीत हासिल की थी। बाद में उपचुनाव के बाद कांग्रेस के पास 27 सीटें हो गई है और भाजपा के पास दो सीटें ही बचीं थी। 2013 के चुनाव में 29 में से 18 सीटों पर जीत के बाद भी कांग्रेस सत्ता से दूर थी। जबकि भाजपा 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2008 के चुनाव में भाजपा ने 29 सीटों में से 19 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। तब कांग्रेस को इन सीटों में से केवल 10 सीटों पर ही जीत मिली थी।

एससी की 10 विधानसभा सीट पर दलों की स्थिति

दल 2003 2008 2013 2018 2023
कांग्रेस 4 4 1 7 6
भाजपा 4 5 9 2 4
बसपा 2 1 0 1 0

 

अजजा (एसटी) की सीटों पर दलों की स्थिति

चुनावी वर्ष कुल सीट भाजपा कांग्रेस अन्‍य
2023 29 16 12 1
2018 29 26 3 0
2013 29 18 11 0
2008 29 19 10 0
2003 34 25 9 0
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -