Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा के पसान में ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन, डॉक्टर की नियुक्ति समेत 7 मांगों को लेकर चक्का जाम

    August 11, 2026

    CG Crime News : दशहरा मैदान रोड पर चोरी की सनसनीखेज वारदात, गल्ले की रकम लेकर फरार हुए चोर

    August 11, 2026

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिली बम की धमकी, ईमेल से भेजा गया संदेश, जांच में जुटी पुलिस
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिली बम की धमकी, ईमेल से भेजा गया संदेश, जांच में जुटी पुलिस

    News EditorBy News EditorJune 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर धमकी भरा ईमेल भेजा गया। इसमें कोर्ट परिसर को उड़ाने की बातें कही गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर जांच कराई गई, लेकिन इस दौरान कहीं कुछ नहीं मिला।

    धमकी मिलने के बाद अचानक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक ईमेल संदेश ने सबको चौंका दिया, जिसमें कहा गया था कि कोर्ट परिसर में अमोनियम सल्फर आधारित आईईडी बम लगाया गया है। ये ईमेल किसी ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’नामक संगठन के नाम से आया था। पुलिस और खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को तुरंत हरकत में आना पड़ा। यह धमकी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस बोर्ड के रूप में दिखाई दी। जैसे ही यह सूचना मिली, प्रशासन ने तुरंत कोर्ट परिसर को खाली कराया और सभी न्यायाधीशों, वकीलों और स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

    हाईकोर्ट में समर वेकेशन के बाद सोमवार से कामकाज शुरू हुआ। इस दौरान कोर्ट परिसर में जजों के साथ ही वकील और पक्षकार भी मौजूद थे। तभी दोपहर बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वेबसाइट पर ईमेल के माध्यम से धमकी भरा मेसेज मिला, जिसमें हाईकोर्ट में बम लगाने और परिसर को उड़ाने की धमकी दी गई। मेसेज देखकर हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल अफसर ने इसकी जानकारी पुलिस अफसरों को दी गई। जिसके बाद पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई।

    ईमेल आईडी अब्दुल abdia@outlook.com से भेजे गए मेसेज में संवेदनशील मुद्दों का उल्लेख किया गया था। इनमें अजमल कसाब को फांसी देने और कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेने जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए इसे एक “पवित्र मिशन” बताया गया। ईमेल में अमोनियम सल्फर आधारित आईईडी कोर्ट परिसर में लगाए जाने का दावा किया। धमकी मिलने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराकर जांच अभियान चलाया गया।

    मामले को लेकर बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। अब तक की जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा के पसान में ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन, डॉक्टर की नियुक्ति समेत 7 मांगों को लेकर चक्का जाम

    August 11, 2026

    CG Crime News : दशहरा मैदान रोड पर चोरी की सनसनीखेज वारदात, गल्ले की रकम लेकर फरार हुए चोर

    August 11, 2026

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026

    15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा समेत 19 आतंकियों के पोस्टर

    August 11, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में न्यू जर्नलिस्ट फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की कोरबा इकाई की पहली बैठक संपन्न

    August 11, 2026

    * थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से नशे में धुत स्वराज माजदा चालक पकड़ाया, शराबी चालक गिरफ्तार”

    August 11, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा के पसान में ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन, डॉक्टर की नियुक्ति समेत 7 मांगों को लेकर चक्का जाम

    August 11, 2026

    CG Crime News : दशहरा मैदान रोड पर चोरी की सनसनीखेज वारदात, गल्ले की रकम लेकर फरार हुए चोर

    August 11, 2026

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026

    15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा समेत 19 आतंकियों के पोस्टर

    August 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.