Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    High Court Summer Vacation 2026 : एक महीने का अवकाश , छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जजों और स्टाफ के लिए ग्रीष्मकालीन ब्रेक की आधिकारिक अधिसूचना

    April 29, 2026

    Big Decision of The Government : आम जनता को राहत’ घर-जमीन की रजिस्ट्री पर 0.60% उपकर खत्म, जेब पर कम पड़ेगा बोझ

    April 29, 2026

    रायपुर सहित प्रदेश में चिपचिपी गर्मी का कहर, बारिश और अंधड़ की चेतावनी

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Chhattisgarh Teacher Suspended : जनप्रतिनिधियों के सामने गिड़गिड़ाए शराबी संकुल समन्वयक, वीडियो वायरल होने पर हड़कंप
    Chhattisgarh

    Chhattisgarh Teacher Suspended : जनप्रतिनिधियों के सामने गिड़गिड़ाए शराबी संकुल समन्वयक, वीडियो वायरल होने पर हड़कंप

    News EditorBy News EditorMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Teacher Suspended
    Chhattisgarh Teacher Suspended
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Teacher Suspended , बलरामपुर — छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। रामानुजगंज विकासखंड के सुंदरपुर सरकारी स्कूल में एक संकुल समन्वयक (CAC) शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंच गए। जब ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें इस हालत में देखा, तो स्कूल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। स्थिति बिगड़ती देख अधिकारी मौके पर ही फूट-फूट कर रोने लगे और खुद को बचाने के लिए स्कूल के बाथरूम में जाकर छिप गए।
    Naxalism Elimination Deadline March 2026 : ऐतिहासिक घोषणा ‘बंदूक छोड़ विकास की राह’; गृहमंत्री बोले—अगले साल तक खत्म होगा सशस्त्र नक्सलवाद

    ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद की शर्मनाक करतूत

    घटना बुधवार सुबह की है जब संकुल समन्वयक रूटीन निरीक्षण या कार्य के लिए स्कूल पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी इतने नशे में थे कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। सुंदरपुर गांव के जागरूक नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने जब उनसे सवाल-जवाब शुरू किया, तो वे लड़खड़ाने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अधिकारी हाथ जोड़कर माफी मांगते और बाद में ग्रामीणों के डर से बाथरूम की ओर भागते नजर आ रहे हैं।

    शिक्षा विभाग में मंचा हड़कंप, निलंबन की तैयारी

    सरकारी नियमों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान नशा करना गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। जैसे ही यह वीडियो जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा अधिकारी तक पहुंचा, विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए ताकि बच्चों के भविष्य और स्कूल के वातावरण पर बुरा असर न पड़े।

    “निरीक्षण के दौरान समन्वयक नशे में थे। स्कूल जैसे पवित्र स्थान पर ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमने पंचनामा तैयार कर लिया है और वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।”
    — एक स्थानीय जनप्रतिनिधि, सुंदरपुर, बलरामपुर

    इस घटना से सुंदरपुर के पालकों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर अधिकारी ही नशे में रहेंगे तो शिक्षकों और बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने इस मामले में संबंधित समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। संभावना है कि 24 घंटों के भीतर उन्हें सेवा से निलंबित कर दिया जाएगा। प्रशासन अब ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में औचक निरीक्षण बढ़ाने की योजना बना रहा है ताकि अनुशासन कायम रखा जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    High Court Summer Vacation 2026 : एक महीने का अवकाश , छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जजों और स्टाफ के लिए ग्रीष्मकालीन ब्रेक की आधिकारिक अधिसूचना

    April 29, 2026

    Big Decision of The Government : आम जनता को राहत’ घर-जमीन की रजिस्ट्री पर 0.60% उपकर खत्म, जेब पर कम पड़ेगा बोझ

    April 29, 2026

    रायपुर सहित प्रदेश में चिपचिपी गर्मी का कहर, बारिश और अंधड़ की चेतावनी

    April 29, 2026

    CG NEWS : शराबी दूल्हे पर दुल्हन का कड़ा प्रहार’ मंडप से बारात बैरंग लौटी, हंगामे के बाद पुलिस की एंट्री

    April 29, 2026

    Chhattisgarh Health Alert : गर्भवती महिलाओं के लिए चेतावनी , स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश- फिलहाल रोकी जाएं आयरन और फोलिक एसिड की मौजूदा खेप

    April 29, 2026

    10वीं में 3.20 लाख और 12वीं में 2.45 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला आज, ऐसे चेक करें रिजल्ट

    April 29, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    High Court Summer Vacation 2026 : एक महीने का अवकाश , छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जजों और स्टाफ के लिए ग्रीष्मकालीन ब्रेक की आधिकारिक अधिसूचना

    April 29, 2026

    Big Decision of The Government : आम जनता को राहत’ घर-जमीन की रजिस्ट्री पर 0.60% उपकर खत्म, जेब पर कम पड़ेगा बोझ

    April 29, 2026

    रायपुर सहित प्रदेश में चिपचिपी गर्मी का कहर, बारिश और अंधड़ की चेतावनी

    April 29, 2026

    CG NEWS : शराबी दूल्हे पर दुल्हन का कड़ा प्रहार’ मंडप से बारात बैरंग लौटी, हंगामे के बाद पुलिस की एंट्री

    April 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.