Thursday, February 19, 2026

छत्तीसगढ़ : कोर्ट परिसर में ही पीड़िता के साथ ऐसा काम करने लगा आरोपी, इस अपराध में पहले से काट रहा है सजा

राजधानी रायपुर में एक आरोपी ने पुलिस के सामने ही पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने कोर्ट परिसर में ही पुलिस के सामने पीड़िता को राजीनामा के लिए धमकाया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी छेड़छाड़ मामले में सजा काट रहा है। पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को कोर्ट परिसर में ही पुलिस के सामने राजीनाम के लिए धमकाया। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -