Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अस्पताल में हिंसा और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    Korba Breaking: जेंजरा बाइपास में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Chhattisgarh Weather : शीतलहर से कांपा छत्तीसगढ़, लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे
    Chhattisgarh

    Chhattisgarh Weather : शीतलहर से कांपा छत्तीसगढ़, लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे

    News EditorBy News EditorJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Chhattisgarh Weather , रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल ठंड ने अपने तेवर और कड़े कर लिए हैं। प्रदेशभर में तापमान लगातार गिरता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सुबह और रात के समय तेज गलन महसूस की जा रही है। ठंड के इस बढ़ते असर के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए एक और चिंताजनक अपडेट जारी किया है।

    मीठी क्रांति से बदल रहा प्रदेश के किसानों का भाग्य

    मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के 15 से अधिक जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में ठंडी हवाओं का प्रभाव अधिक देखा जा रहा है। सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, कबीरधाम, पेंड्रा-गौरेला-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, महासमुंद और धमतरी जैसे जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है।

    राजधानी रायपुर में भी इस बार ठंड ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रात का न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है, वहीं सुबह के समय घना कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर और भी ज्यादा है। कई स्थानों पर अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। खेतों में काम करने वाले किसान भी ठंड और गलन के कारण सुबह देर से घरों से निकल रहे हैं। वहीं, बाजारों में गर्म कपड़ों और हीटर की मांग तेजी से बढ़ गई है।

    मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने, गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने की हिदायत दी गई है। साथ ही, शीतलहर के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की अपील भी की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अस्पताल में हिंसा और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    Korba Breaking: जेंजरा बाइपास में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    November 19, 2026

    Korba Crime News: पहाड़गांव में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, जनप्रतिनिधि और शिक्षक समेत 6 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    SECL Deepka Controversy: महिलाओं ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- गांव छोड़कर चले जाने की दी धमकी

    November 19, 2026

    CG News : दीपक टंडन की जमानत याचिका खारिज, AI फोटो के जरिए ब्लैकमेलिंग और वसूली के आरोपों ने बढ़ाई मुश्किलें

    November 19, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG News : अस्पताल में हिंसा और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    Korba Breaking: जेंजरा बाइपास में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    November 19, 2026

    Korba Crime News: पहाड़गांव में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, जनप्रतिनिधि और शिक्षक समेत 6 गिरफ्तार

    November 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.