Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    * 5 साल से फरार स्थायी वारंटी को पकड़ने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्तार कर भेजा जेल

    October 11, 2026

    * *तालदेवरी में जुए के फड़ पर बिर्रा पुलिस की दबिश, 7 जुवाडियांनो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

    October 11, 2026

    कोरबा की प्रथम महापौर श्याम कंवर का निधन, कल भैसमा में होगा अंतिम संस्कार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » विकसित भारत की तर्ज पर 2047 तक बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी
    Chhattisgarh

    विकसित भारत की तर्ज पर 2047 तक बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी

    News EditorBy News EditorAugust 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 01 अगस्त 2024/ गुजरात के रेगिस्तान कच्छ में डेढ़ लाख करोड़ रूपए की लागत से 34 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन करने, गरीब युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के विकास को केंद्रित करते हुए वर्ष 2047 तक आजादी के अमृतकाल में विकासशील भारत से विकसित भारत बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दृढ़ संकल्पित हैं और वह लक्ष्य प्राप्ति के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। विकसित भारत की तर्ज पर हम सबको 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है, इसका विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। उक्त वक्तव्य छत्तीसगढ़ के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने गुरूवार को कोरबा में केंद्रीय बजट 2024-25 विषय पर आयोजित प्रबुद्ध जनसंवाद में व्यक्त किए।
    उन्होंने केंद्रीय बजट 2024-25 पर संवाद करते हुए कहा कि आज दुनिया में भारत 28-29 वर्ष की औसत आयु से सबसे युवा देश है। इस युवाशक्ति को ध्यान में रखकर विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इण्डिया की थीम को प्रोत्साहित किया है। इसके तहत भारत में देशी उत्पादकों पर टैक्स कम किया है, ताकि लोकल से ग्लोबल तक का सफर आसानी से तय किया जा सके। इसके साथ ही देश में कारखानों, औद्योगिक निर्माण इकाई स्थापित करने वाले युवा जो कि ईपीएफओ में पंजीकृत हैं उन्हें 15 हजार रूपए मासिक देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने के लिए और औद्योगिकीकरण को ध्यान में रखते हुए देश के 500 उद्योगों का चिन्हांकन किया है जहां पर आगामी 05 वर्ष में 01 करोड़ युवाओं को 05 हजार रूपए मासिक इंसेंटिव दिया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए देश के 01 हजार आईटीआई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को प्रोन्नत किया जाएगा। कामकाजी महिलाओं, शिशुवती माताओं के लिए अनुकुल वातावरण के छात्रावास बनाए जाएंगे। गरीब एवं कमजोर वर्ग के ग्रामीणों के लिए पिछले 10 वर्षों में 04 करोड़ आवास बनाए गए हैं और आगामी 05 वर्षों में 03 करोड़ ग्रामीणों के लिए घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
    केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री शहरी आवास 2.0 के तहत शहरी क्षेत्रों में 10 लाख करोड़ का निवेश करके 01 करोड़ शहरी आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान के तहत 63 हजार ग्रामों के 05 करोड़ आदिवासियों को उन्नत किया जाएगा। ई-कॉमर्स निर्यात सेंटर से लोकल कलाकारों के उत्पाद, कलाकृतियों को अच्छे दाम मिल सकेंगे। देश में 500 नए औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे जिसमें युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश रेल मार्ग, वायु मार्ग से संपर्क है तथा देश के केंद्र में है और औद्योगिक अनुकुल वातावरण यहां उपलब्ध है। इस दृष्टि से प्रदेश में रोजगार एवं औद्योगिक गतिविधियों को भविष्य में और भी बल मिलेगा, जिसका लाभ प्रदेशवासियों को मिलेगा। वर्तमान समय में प्रासंगिक इलेक्ट्रिक व्हीकल में लीथियम की उपयोगिता महत्वपूर्ण है, जिसका बड़ा भण्डार कटघोरा में मिला है। देश एवं प्रदेश में आधारभूत अधोसंरचना के निर्माण, विभिन्न क्षेत्रों में कृषि, आवागमन की सुविधाओं का विस्तार तेज गति से किया जा रहा है, जिसके आधार पर हम सब विकसित भारत की तर्ज पर 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे।
    राज्य की स्थापना दिवस 01 नवंबर 2024 को विकसित छत्तीसगढ़ का विजन डॉक्यूमेंट जनता को समर्पित किया जाएगा। केंद्रीय बजट 2024-25 विषय पर आयोजित प्रबुद्ध जनसंवाद में चार्टर अकाउंटेंट, अधिवक्तागण, चिकित्सकगण, शिक्षक एवं आचार्य, पत्रकार, बैंकर्स सहित विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजीवी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    * 5 साल से फरार स्थायी वारंटी को पकड़ने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्तार कर भेजा जेल

    October 11, 2026

    * *तालदेवरी में जुए के फड़ पर बिर्रा पुलिस की दबिश, 7 जुवाडियांनो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

    October 11, 2026

    कोरबा की प्रथम महापौर श्याम कंवर का निधन, कल भैसमा में होगा अंतिम संस्कार

    October 11, 2026

    11 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 11, 2026

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    * 5 साल से फरार स्थायी वारंटी को पकड़ने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्तार कर भेजा जेल

    October 11, 2026

    * *तालदेवरी में जुए के फड़ पर बिर्रा पुलिस की दबिश, 7 जुवाडियांनो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

    October 11, 2026

    कोरबा की प्रथम महापौर श्याम कंवर का निधन, कल भैसमा में होगा अंतिम संस्कार

    October 11, 2026

    11 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.