Friday, January 2, 2026

हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक का संदेश

प्रिय साथियो, हिंदी दिवस के अवसर पर मेरी बधाई और शुभकामनाएं। हिंदी हमारी संस्कृति एवं हृदयों से जुड़ी भाषा है। यह विशाल भारत की एकता का सूत्र तथा सभी भाषाओं के बीच एक सेतु है। हिंदी अत्यंत समृद्धशाली भाषा है और इसका शब्द भंडार विशाल है। हिंदी में धर्म, विज्ञान, दर्शन, साहित्य, संस्कृति जैसे विषयों को अभिव्यक्त करने की पूरी क्षमता है। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात 14 सितम्बर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया। तबसे हिंदी राजभाषा एवं संपर्क भाषा के दायित्वों का निर्वहन करते हुए निरंतर फल-फूल रही है।
परियोजना स्तर पर हिंदी के प्रगामी प्रयोग को गति प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं, जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आए हैं। कंप्यूटर पर यूनिकोड की उपलब्धता से हिंदी का प्रयोग सहज हो गया है। सरकारी कार्यों के निष्पादन में हमें हिंदी के सहज और सरल शब्दों का प्रयोग करते हुए इसे आगे बढ़ाना है। कंप्यूटर, इंटरनेट, मोबाइल सभी माध्यमों में अनेक टूल्स की उपलब्धता से हिंदी की लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई है। हम अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करें। वही देश आज विकसित वर्ग में हैं, जिन्होंने अपनी भाषा को अपनाया है।
आइए, आज हिंदी दिवस के अवसर पर हम प्रतिज्ञा करें कि हम अपने कार्यालय के सभी कार्य हिंदी में करते हुए कोरबा परियोजना को एक नया आयाम देंगे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -