रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर जनरेशन कंपनी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 84. 45 प्रतिशत पी.एल.एफ की उपलब्धि अर्जित करने और इसके साथ ही प्रथम बार देश में, स्टेट सेक्टर में प्रथम स्थान हासिल करने को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अत्यंत गौरवशाली निरूपित किया है। इसके लिए उन्होंने राज्य पॉवर जनरेशन कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह सुशासन के प्रति उनके दृढ़ संकल्पों और तत्परता का परिणाम है। सी.ई. ए द्वारा राज्य क्षेत्र में संचालित देश की 33 उत्पादन कंपनियों, निगमों-मंडलों के बीच छत्तीसगढ़ का प्रथम आना वास्तव में छत्तीसगढ़वासियों की प्रतिभा, कार्यकुशलता, कार्य के प्रति समर्पण और छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों का प्रतिफल है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




